Hisar News: शादी के अगले दिन पत्नी को बहन कहकर किया अपमान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Mon, 02 Mar 2026 12:14 AM IST




हिसार। शादी के अगले दिन ही एक युवक अपनी पत्नी को बहन बोलने लगा और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़ित ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos

जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि गांव चौधरीवास निवासी मित्तल ने बताया कि उसकी शादी 21 मार्च 2025 को कालवास निवासी अजय के साथ हुई थी। शादी में परिजनाें ने 8 लाख रुपये खर्च किए। शादी के अगले ही दिन पति उसे बहन कहने लगा। उसने इस बारे में सास को बताया तो कहने लगी कि तेरे माता-पिता ने कम दहेज दिया है जबकि हमने हमारी बेटी को अच्छा खासा दहेज दिया था। इस मामले में पंचायत की गई लेकिन समाधान नहीं निकला।

[ad_2]
Hisar News: शादी के अगले दिन पत्नी को बहन कहकर किया अपमान