हरियाणा बजट के रोचक मूवमेंट, VIDEO: ‘कांगो’ स्टाइल में BJP विधायक ने थपथपाई मेज, CM की घोषणा पर शिक्षा मंत्री खुश, बोले- आप भी टेबल बजाओ – Panipat News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पानीपत6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट राशि की घोषणा होते ही टेबल को ‘कांगो’ (वाद्य यंत्र) की तरह बजाते हुए बड़खल विधायक धनेश अदलखा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (सोमवार) को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं। बजट भाषण के दौरान सदन का माहौल गुरुबाणी और संतों के दोहों से उत्साहित दिखा। वहीं, बजट भाषण के दौरान भाजपा के विधायक और मंत्री काफी खुश दिखे। उनके कई मूवमेंट चर्चा का विषय बने।

उधर, मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के मूल सिद्धांत ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ (ईमानदारी से काम करो, नाम जपो और मिल-बांटकर छको) से की। इसके तुरंत बाद उन्होंने संत कबीर दास जी का प्रसिद्ध दोहा पढ़ा:

QuoteImage

“काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगो कब।”

QuoteImage

इस दोहे के माध्यम से उन्होंने विकास कार्यों में तत्परता दिखाने का संदेश दिया।

विधायक धनेश अदलखा का ‘कांगो’ स्टाइल में टेबल वादन

जैसे ही सीएम ने बजट राशि की घोषणा की, पूरे सदन में मेजें थपथपाने की आवाज गूंज उठी। इस दौरान बड़खल से विधायक धनेश अदलखा के उत्साह ने सबका ध्यान खींचा। वे दोनों हाथों से टेबल को किसी ‘कांगो’ (वाद्य यंत्र) की तरह बजाते नजर आए। टेबल बजाते हुए उनके हाव-भाव ऐसे थे मानो वे बैठे-बैठे ही नृत्य कर रहे हों।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सीएम की घोषणा से खुश होकर, बहुत बढ़िया कहते दिखे। इसके बाद वो अन्य विधायकों को मेज थपथपाने के लिए कहने लगे।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सीएम की घोषणा से खुश होकर, बहुत बढ़िया कहते दिखे। इसके बाद वो अन्य विधायकों को मेज थपथपाने के लिए कहने लगे।

‘बहुत बढ़िया, आप भी टेबल बजाओ’, शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया जोश

जब मुख्यमंत्री शिक्षा क्षेत्र के लिए नई घोषणाएं कर रहे थे, तो उनके ठीक पीछे बैठे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा काफी जोश में दिखाई दिए। वे बार-बार ‘बहुत बढ़िया’ बोलकर सीएम का उत्साह बढ़ा रहे थे और साथ ही अन्य विधायकों को भी इशारा कर रहे थे कि वे मेज थपथपाकर इन घोषणाओं का स्वागत करें।

पढ़ें बजट के बड़े अपडेट्स…

वीटा बूथों में महिला समूहों को 20 फीसदी रिजर्वेशन

CM सैनी ने 2000 नए बीटा बूथ खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन बूथों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20% आरक्षण दिया जाएगा।

4 राजकीय पशु अस्पताल खोले जाएंगे

किसानों के लिए CM सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश में 7 नए पशु औषधालय और 4 नए राजकीय पशु अस्पताल खोले जाएंगे। हिसार में ₹30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा। देसी कपास की खेती की प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ की जाएगी।

12 जिलों में 21 नए खेल स्टेडियम

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही, हर जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा, जिसे किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी द्वारा चलाया जाएगा। इसके अलावा, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।

————–

यह भी पढ़ें- हरियाणा CM ने ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किया:बोले- हांसी मॉडर्न जिला बनेगा, किसानों के लिए अलग से बिजली निगम की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
हरियाणा बजट के रोचक मूवमेंट, VIDEO: ‘कांगो’ स्टाइल में BJP विधायक ने थपथपाई मेज, CM की घोषणा पर शिक्षा मंत्री खुश, बोले- आप भी टेबल बजाओ – Panipat News