Haryana Budget Live: राजकोषीय घाटे में 2.75% इजाफा, 1300 अग्निवीरों की पुलिस में भर्ती Haryana News & Updates

[ad_1]

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश कर रहे हैं. यह बजट आकार में करीब 2.15 लाख करोड़ रुपए तक का हो सकता है, जिससे राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. विधानसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

मुख्यमंत्री सैनी अपना बजट भाषण देंगे. माना जा रहा है कि इस बार का बजट आम जनता, महिलाओं, किसानों और उद्योगों पर विशेष फोकस के साथ पेश किया जाएगा.

·       लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने को लेकर बड़ा ऐलान संभव

·       MSME सेक्टर के लिए राहत पैकेज या प्रोत्साहन योजनाएं

·       उद्योगों को निवेश बढ़ाने के लिए टैक्स या नीति में राहत

·       किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन पर छूट या नई सब्सिडी

सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अधिक लाभार्थियों को जोड़ने और आर्थिक सहायता बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है. इससे नए उद्योग स्थापित होने और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है. खेती लागत कम करने के लिए सरकार किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन और बिजली संबंधित योजनाओं में राहत दे सकती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Haryana Budget Live: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा ऐलान

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 25 सितंबर 2026 को इस योजना के अंतर्गत पात्रता आय सीमा को बढ़कर एक लाख से 180000 रुपए कर देंगे. इसके लिए 6500 करोड रुपए का प्रस्ताव किया गया है. इसमें महिलाओं को 2100-2100 रुपये देने का ऐलान किया गया है. वरिष्ठ नागरिकों को घर पर आधारित देखभाल एवं मूलभूत चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिए 1000 वृद्ध देखभाल कर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही वरिष्ठ नागरिक कल्याण क्लब भी बनाए जाएंगे.

Haryana Budget Live: महिलाओं के नाम पर पंजीकृत गैर-परिवहन वाहनों को मोटर वाहन कर में 1% की छूट दी जाएगी

इलेक्ट्रिक वाहनों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए दो या चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन व इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा के लिए मौजूदा मोटर वाहन कर में दी जा रही मौजूदा 20% की छूट और बढ़ाया जाएगा. नूंह, फरीदाबाद, अंबाला व गुरुग्राम में ₹140 करोड की लागत से चालक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थानों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा. प्रत्येक जिले में एक स्वचालित परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा. रोहतक में चल रहे परीक्षण और प्रमाणन केंद्र को स्वचालित परीक्षण केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा.सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों में वाहन स्थान और ट्रैकिंग उपकरण लगाए जाएंगे. इनमें महिलाओं की सुरक्षा हेतु पैनिक बटन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसकी निगरानी केंद्रीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जाएगी. बसों की आवाजाही और उपलब्धता की जानकारी हेतु एक निःशुल्क सिटीजन मोबाइल ऐप 15 अगस्त, 2026 तक शुरू कर दी जाएगी.

Haryana Budget Live: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन को नरेला से कुंडली तक बनेगी

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन को नरेला से कुंडली तक विस्तारित करने की स्वीकृति भी दे दी है.हरियाणा क्षेत्र में लगभग 27 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर ₹545.77 करोड़ की लागत आएगी. चंडीगढ़-दिल्ली एयरपोर्ट-गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार, अमृतसर आदि की यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलैक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी.वर्तमान में 12 शहरों में चल रही इलैक्ट्रिक सिटी बसों के समान शेष जिला मुख्यालय में यह भी सेवा शुरू की जाएगी. विद्यार्थियों को बेहतर यातायात सुविधाएं देने के लिए 1,000 नई बसों की खरीद की जाएगी.

वर्तमान में केवल महिला यात्रियों व छात्राओं के लिए समर्पित 273 बसों की संख्या को बढ़ाकर 500 किया जाएगा.कनीना, नरवाना, गन्नौर एवं कलायत में नए बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा. एचएसएससी के परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के लिए एक वेब पोर्टल बनाया जाएगा. सड़क सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए प्रदेश में एक केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा. रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैप सुविधा का उद्देश्य रोड यात्री सुरक्षा बढ़ाना, प्रदूषण कम करना, पुरानी और अनफिट गाड़ियों को हटाकर सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देना है। प्रदेश में जनवरी, 2025 से दिसंबर, 2025 तक कुल 11,351 सरकारी गाड़ियां और 14,487 प्राइवेट गाड़ियां स्क्रैप की गई हैं। अगले वर्ष 11,500 सरकारी गाड़ियां तथा 15,000 प्राइवेट गाड़ियां स्क्रैप की जाएगी.

Haryana Budget Live: 1300 अग्निवीरों की हरियाणा पुलिस में विशेष भर्ती

ATS में महिला कमाण्डों को भी शामिल करने का प्रावधान किया जाएगा. अगले तीन सालों में सड़क पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरा से लैस किया जाएगा. मैं अगले वर्ष 5,000 नए ऐसे कैमरा खरीदने का प्रस्ताव करता हूँ। इन बॉडी वॉर्न कैमरों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सभी गतिविधियों की रिकार्डिंग की जाएगी. जो पुलिसकर्मी अपराधिक तत्वों का बहादुरी से सामना करते हैं. उनको समय से पहले पदोन्नति दी जाएगी. जो पुलिसकर्मी अपने फर्ज के प्रति गद्दारी करता पाया जाएगा, उसे उदाहरणात्मक सजा भी दी जाएगी. भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर वापिस आने वाले बहादुर अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए 20% आरक्षण देने का मैं प्रस्ताव करता हूँ. इसके अलावा 1,300 अग्निवीरों की हरियाणा पुलिस में विशेष भर्ती भी अगले वर्ष में की जाएगी.

भारतीय रिजर्व बटालियन के लिए गांव संगेल (नूंह) में 107 एकड़ भूमि पर आधुनिक भवन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी. हरियाणा पुलिस कल्याण कोष में ₹16 करोड़ का समतुल्य अनुदान दिया जाएगा. नागरिकों को बेहतर आपातकालीन सेवाएं देने के लिए और प्रतिक्रिया समय को कम करने के लिए 150 नई Emergency Response Vehicle खरीदी जाएंगी. अग्रेजों द्वारा 1934 में बनाए गए पंजाब पुलिस नियम को निरस्त करके हरियाणा पुलिस नियम अधिसूचित किए जाएंगे, जो पुलिस को आधुनिक और नागरिकों के प्रति संवेदनशील बनाने की नींव रखेंगे. फतेहाबाद, चरखी दादरी, पंचकूला में जिला जेल तथा रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का मेरा प्रस्ताव है. सभी जेलों में ऐसे आधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए जाएंगे, जिनसे जेलों में बैठें अपराधी अपने बाहर के साथियों से सम्पर्क नहीं कर पाएंगे.

Haryana Budget Live: 7 नए महिला थाने बनाने का मेरा प्रस्ताव

लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर व पेहोवा में 7 नए महिला थाने बनाने का प्रस्ताव है. साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सोनीपत, गोहाना तथा बहादुरगढ़ में 3 नए साइबर अपराध पुलिस थाने बनाने का भी मेरा प्रस्ताव है.आंतकवादी गतिविधियों से निपटने और उनकी प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के अधीन Anti-Terrorist Squad (ATS) का गठन किया जाएगा.ATS का एक थाना गुरुग्राम मेंऔर दूसरा थाना पंचकूला में स्थापित किया जाएगा.

Haryana Budget Live: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 8,145 निर्माणाधीन घरों का कार्य पूरा किया जाएगा

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 8,145 निर्माणाधीन घरों का कार्य पूरा किया जाएगा. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 20 हजार गरीब परिवारों को पक्के घर के निर्माण हेतु ₹500 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 16 शहरों में 30 वर्ग गज के 15,251 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे.फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल, पानीपत, रोहतक एवं रेवाडी में 8,000 ईडब्ल्यूएस फ्लैट गरीब परिवारों को दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 23,154 नए घर बनाए जाएंगे.मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 5 महाग्रामों तथा 157 छोटे गांवों में क्रमशः 50 व 100 वर्ग गज के 5,000 हजार प्लाट जरूरतमंद परिवारों को दिए.

Haryana Budget Live: प्रत्येक जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा

  • प्रत्येक जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा. प्रत्येक जिले में एक खेलो इंडिया लघु केंद्र बनाकर इसका संचालन किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी को सौंपा जाएगा. कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद व पलवल में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा. मिशन ओलंपिक-2036 योजना के अंतर्गत वैज्ञानिक तरीकों से पूरे राज्य में प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा. राजीव गांधी खेल परिसर, दौलताबाद को अपग्रेड करते हुए राज्य में पहला तथा अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से सुसज्जित पैरा खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां इनकी विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण हेतु खेल अवसरंचनाएं उपलब्ध होंगीट
  • ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान करने के लिए ₹6 करोड़ की लागत से 6 मोबाइल स्किल लैब्स स्थापित की जाएगी। इनमें ईवी मेंटनेंस, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर तथा डिजिटल सेवाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा.अंत्योदय परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम शुरू करके उनकी अप्रेंटिसशिप के दौरान वर्तमान छात्रवृति के अतिरिक्त प्रति माह ₹1,500 की मासिक सहायता दी जाएगी.
  • महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की गति बढ़ाने के लिए पिंक कैब योजना शुरू करके महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद हेतु ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा.राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, नजदीकी आईटीआई के शिक्षकों द्वारा आईटीआई परिसरों में प्रदान की जाएगी

Haryana Budget Live: ‘सुपर 100’ योजना में किया विस्तार

गत दिसम्बर में वीर बाल दिवस के सफल आयोजनों से उपजी बलिदान की भावना से प्रेरित होकर ₹6 करोड़ की लागत से वीर बाल मेमोरियल इनिशीएटिव योजना करने का मेरा प्रस्ताव है. किसी विद्यार्थी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवार को ₹5 लाख और दिव्यांगता होने पर ₹3 लाख की राशि दी जाएगी. ‘सुपर 100’ योजना में पिछले पांच वर्षों में 267 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी एवं मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लिया था.  हाल ही में घोषित जेईई (मेन) परीक्षा परिणामों में हमारे 314 विद्यार्थियों में से 227 ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. इस योजना में वर्तमान में संचालित 400 सीटों की संख्या को बढ़ाकर 500 किए जाने का प्रस्ताव है.

Haryana Budget Live: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 2026-27 का बजट पेश

वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट प्रस्ताव रखता हूँ, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित आंकड़े ₹2,02,816.66 करोड़ से 10.28% अधिक है. इस बजट में राजकोषीय घाटा ₹40,293.17 करोड़ जो GDP का 2.65%, राजस्व घाटा 0.87%, प्रभावी राजस्व घाटा 0.41%, पूंजीगत व्यय 1.86%, प्रभावी पूंजीगत व्यय 2.32% है. बजट प्रस्तावों के प्रस्तुतीकरण से पहले अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा के बारे में सदन को अवगत करवाने की परंपरा का निर्वहन करते हुए मैं बताना चाहूँगा कि योजना विभाग की 29 जनवरी, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में राज्य की अर्थव्यवस्था की अनुमानित दर 9.5% है। वर्ष 2014-15 में अखिल भारतीय GDP में हमारे राज्य का हिस्सा 3.5% था. वर्ष 2025-26 के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय GDP में हरियाणा का हिस्सा बढ़कर 3.8% रहने का अनुमान है.

Haryana Budget Live: राजकोषीय घाटे में 2014 से 2024 तक 2.75 फ़ीसदी इजाफा हुआ

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजकोषीय घाटे में 2014 से 2024 तक 2.75 फ़ीसदी इजाफा हुआ,  जबकि पिछली सरकार में यह 44 फीसद तक बढ़ा था.  सीएम ने कहा कि बजट का 98% हिस्सा खर्च किया गया, ऐसा पहली बार हुआ. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 28 फरवरी को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पूरे देश में किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाने का शुभारंभ किया है. वर्ष 2026-27 में हमारी जिन बेटियों की आयु 14 वर्ष हो गई है परंतु 15 वर्ष नहीं हुई है, ऐसी 3 लाख बेटियों को एचपीवी वैक्सीन से टीकाकरण का मेरा प्रस्ताव है. हर नारी, स्वस्थ नारी के लक्ष्य को लेकर हर जिला अस्पताल और हर उप-मंडल अस्पताल में विशेष स्वस्थ नारी सशक्त परिवा क्लीनिक स्थापित करने का भी मेरा प्रस्ताव है.

Haryana Budget Live:केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी

हरियाणा का बजट पेश करते हुए सीएम नायब सैनी ने बताया कि केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वितीय कमीश्न की सिफारिशों के अनुसार हरियाणा को केंद्रीय करों से मिलने वाला हिस्सा 2026-31 की अवधि में बढ़कर 1.361 प्रतिशत हो जाएगा.

  • 2005-10 में हिस्सा: 1.075%
  • 2010-15 में हिस्सा: 1.048%
  • 2015-20 में हिस्सा: 1.084%
  • 2021-26 में हिस्सा: 1.093%
  • 2026-31 में हिस्सा: 1.361%
  • स्पष्ट है कि वर्ष 2010-15 के बाद से हिस्सेदारी में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है और 2026-31 की अवधि में यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।

राज्य के कुल राजस्व में भी बढ़ी हिस्सेदारी

  • 2005-06 में कुल राजस्व में हिस्सा: 8.7%
  • 2014-15 में हिस्सा: 8.7%
  • 2024-25 में हिस्सा: 13.2%
  • 2026-27 (बीई) में हिस्सा: 14.2%

बजट अनुमान (BE) 2026-27 के अनुसार, केंद्रीय करों से मिलने वाला हिस्सा राज्य के कुल राजस्व का 14.2 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय करों में बढ़ी हिस्सेदारी से राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। इससे विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर खर्च बढ़ाने में सरकार को सहूलियत मिलेगी. सीएम ने कहा कि बजट 2026-27 में प्रस्तुत यह आंकड़े दर्शाते हैं कि आगामी वर्षों में केंद्र से मिलने वाले संसाधनों में वृद्धि हरियाणा की आर्थिक दिशा को और मजबूत करेगी.

Haryana Budget Live: केसरिया पगड़ी पहने नायब सैनी ने पढ़ना शुरू किया बजट

हरियाणा में बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही का आगाज हो गया है. मुख्यमंत्री नायब सैनी केसरिया पगड़ी बांधकर पहुंचकर विधानसभा पहुंचे हैं और
मुख्यमंत्री ने बजट पेश करना शुरू करदिया है. टैब के जरिए पढ़कर मुख्यमंत्री बतौर वित्त मंत्री पेश बजट कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि हरियाणा को 2047 में बनने वाले विकसित भारत के दौरान 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने पर काम कर रहे है और लक्ष्य रखा है.

Haryana Budget Live: मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री थोड़ी देर बाद बजट कॉपी पर करेंगे हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री थोड़ी देर बाद बजट कॉपी पर करेंगे हस्ताक्षर.
मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों की मौजूदगी में करेंगे हस्ताक्षर.
हस्ताक्षर करने के बाद मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए होंगे रवाना.
दोपहर 12:00 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री.

Haryana Budget Live: नायब सिंह सैनी दोपहर 12 बजे बजट भाषण का आगाज करेंगे

हरियाणा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,05,017.29 करोड़ का बजट पेश किया था. बजट 2024-25 के संशोधित अनुमान 1,80,313.57 करोड़ की तुलना में 13.7 फीसदी अधिक बजट रहने की उम्मीद है और 2026-27 में कुल बजट 2.25 लाख करोड़ के पार आने का अनुमान है. नायब सिंह सैनी दोपहर 12 बजे बजट भाषण का आगाज करेंगे.

[ad_2]