एंड्रॉयड फोन की बैटरी फूलने पर कभी न करें ये काम, जरा-सी गड़बड़ से हो सकता है बड़ा धमाका Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आजकल स्मार्टफोन में पावर बैंक की कैपेसिटी के बराबर की बैटरी मिलने लगी है. चाइनीज कंपनियों के फोन में 10,000mAh की बैटरी अब आम होने वाली है. नए सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक के कारण अब फोन का साइज बड़ा किए बिना भी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है. इन सारे एडवांसमेंट के बावजूद कई बार बैटरी में गड़बड़ हो जाती है, जिससे बैटरी फूल जाती है. कई मामलों में बैटरी का फूलना खतरनाक हो सकता है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके फोन की बैटरी फूल गई है तो आपको क्या नहीं करना चाहिए. 

बैटरी फूलने पर क्या न करें?

डिवाइस को यूज न करें- अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी फूल गई है तो इसे तुरंत यूज करना बंद कर दें. अगर बैटरी फूलने के बाद भी डिवाइस यूज में रहेगा तो बैटरी के आग पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए तुरंत डिवाइस को यूज करना बंद कर बैटरी रिप्लेसमेंट पर ध्यान दें.

कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट न करें- अगर बैटरी फूल गई है तो फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप आदि से कनेक्ट न करें. अगर आप इसे सिस्टम से कनेक्ट करते हैं तो USB-C वायर्ड कनेक्शन से बैटरी चार्ज होना शुरू हो जाएगी, जो खतरनाक हो सकती है. 

खुद रिपेयर करने की कोशिश न करें- अगर आप एक्सपर्ट नहीं हैं तो कभी भी बैटरी को खुद से रिपेयर करने की कोशिश न करें. ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है. इसी तरह फोन की केसिंग को हटाने का प्रयास न करें. इस कोशिश में अगर कोई नुकीली चीज बैटरी पर लग जाती है तो इससे ब्लास्ट का खतरा रहता है. फोन की बैटरी से छेड़छाड़ या गैस निकालने के लिए इसे पंक्चर करना धमाके की वजह बन सकता है. फूली हुई बैटरी वाले डिवाइस को बंद करके इसे सुरक्षित जगह पर रख दें. बैटरी निकालने या बदलने के लिए हमेशा प्रोफेशनल की मदद लें.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Pro Max पर मिल रही है शानदार छूट, यहां से उठाएं जबरदस्त ऑफर का फायदा

[ad_2]
एंड्रॉयड फोन की बैटरी फूलने पर कभी न करें ये काम, जरा-सी गड़बड़ से हो सकता है बड़ा धमाका