[ad_1]
{“_id”:”69a47dea9f13b95d2a03ac4a”,”slug”:”a-young-woman-fell-from-the-third-floor-while-practicing-yoga-and-died-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81129-2026-03-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: योग करते समय तीसरी मंजिल से गिरी युवती, उपचार के दौरान मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पालम विहार थाना क्षेत्र की धर्म कॉलोनी की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र की धर्म काॅलोनी में योग करते हुए युवती मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृत युवती की पहचान धर्म काॅलोनी निवासी मेनका कुमारी (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेनका कुमारी शनिवार की सुबह घर की तीसरी मंजिल पर छत पर योग कर रही थी। योग करने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिवार वालों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच अधिकारी एएसआई हरिकिशन ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में काेई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
[ad_2]
Gurugram News: योग करते समय तीसरी मंजिल से गिरी युवती, उपचार के दौरान मौत


