Charkhi Dadri News: गोठड़ा में 31 लाख रुपये से बनेगा पशु औषधालय, 15 गांवाें के पशुपालकों को होगा फायदा Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। गांव गोठड़ा में पशुपालकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। पशुपालन विभाग की ओर से गांव में ही पशु औषधालय खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसके निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

यह औषधालय करीब 1100 वर्ग फुट जमीन पर बनाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद गांव के लगभग एक हजार पशुओं को समय पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, वहीं आसपास के करीब 15 गांवों के पशुपालकों को भी इसका लाभ मिलेगा। अब दवा के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा।

लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य के लिए निविदाएं खोल दी गई हैं और विभाग जल्द ही कार्यादेश जारी कर काम शुरू करवाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और लक्ष्य है कि भवन का निर्माण जल्द पूरा कर औषधालय चालू किया जाए।

तीन कमरों का करवाया जाएगा निर्माण

फिलहाल गांव में पशु औषधालय खोलने के लिए तीन कमरों का निर्माण करवाया जाना है। ताकि गांव के लोगों को पशुओं की दवाएं लेने के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़े। वहीं, समय रहते बीमार होने वाले पशुओं को समय पर दवा मिल सकेगी।

करीब एक हजार पशुओं को मिलेगा लाभ

जानकारी अनुसार में गांव गोठड़ा में 800 के करीब गाय व भैंस की संख्या बताई गई हैं, वहीं 200 के करीब भेड़ , बकरी व अन्य पालतु पशु हैं। गांव में औषधालय न होने के कारण पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पशु औषधालय खोलने से पशुपालकों को लाभ मिलेगा।

गांव घिकाड़ा में पशु औषधालय बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदाएं खोल दी गई हैं। कार्य शुरू करवाने के लिए जल्दी ही संबंधित एजेंसी को कार्यादेश जारी किए जाएंगे।

– गुरचरण सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग

[ad_2]
Charkhi Dadri News: गोठड़ा में 31 लाख रुपये से बनेगा पशु औषधालय, 15 गांवाें के पशुपालकों को होगा फायदा