Kurukshetra News: बराड़ा रोड से अगवा युवती पंजाब से बरामद Latest Haryana News

[ad_1]

शाहाबाद। पुलिस ने शुक्रवार को भांजे के साथ कोल्ड स्टोर के पास से आलू लेने गई युवती को 24 घंटे में पंजाब के होशियारपुर से बरामद कर लिया है। युवती का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में युवती के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं।

Trending Videos

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक युवती अपने भांजे के साथ शाहाबाद बराड़ा रोड पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास से आलू लेने गई थी। इस दौरान वहां पहुंचे पांच लोगों ने युवती का जबरन अपहरण कर लिया और भाग गए। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने पंजाब के होशियारपुर में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भाग गए, जिनकी तलाश जारी है। संवाद

[ad_2]
Kurukshetra News: बराड़ा रोड से अगवा युवती पंजाब से बरामद