मोहाली की महिला बीमा ऑफिसर का रेप: पीड़िता बोली- बॉस कहता था तू बहुत सुंदर लगती है, अकेले में मिल, गाड़ी और ₹25 लाख भी हड़पे – Kharar News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली में सीनियर अफसर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला बीमा अफसर का रेप कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका बॉस उसे सुंदर बताकर रिझाता था और अकेले में मिलने का दबाव डालता था। इसके बाद उसे क्लाइंट मीटिंग के बहाने जयपुर बुलाया, जहां उसके साथ रेप किया। यही नहीं, BH सीरीज नंबर दिलाने के बहाने उसकी कार हड़प ली। इसके अलावा पैतृक संपत्ति बेचकर मिले करीब 25 लाख रुपए भी हड़प लिए। पीड़ित महिला बीमा अफसर ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी अधिकारी और उसके साथी के खिलाफ खरड़ पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। महिला ने पुलिस को यह शिकायत दी… पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की महिला की शिकायत पर खरड़ पुलिस थाने में आरोपी रवि सारस्वत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह राजस्थान के जयपुर शहर में विनायक मार्ग का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धाराएं 318(4) (जालसाजी), 316(2) (विश्वासघात), 74 (महिला की लज्जा भंग करना), 75 (यौन उत्पीड़न), 351(2) (आपराधिक धमकी), 64 (बलात्कार – आरोपों के संदर्भ में) और 62 (रेप के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ पुलिस मामले में दूसरे आरोपी अरविंद कुमार शर्मा की भूमिका की भी जांच कर रही है।

[ad_2]
मोहाली की महिला बीमा ऑफिसर का रेप: पीड़िता बोली- बॉस कहता था तू बहुत सुंदर लगती है, अकेले में मिल, गाड़ी और ₹25 लाख भी हड़पे – Kharar News