Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट:  सोना एक हफ्ते में ₹4,000 बढ़ा, ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा Business News & Hub

ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट: सोना एक हफ्ते में ₹4,000 बढ़ा, ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 28, 2026
  • Business
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Jumps ₹4000 To ₹1.59 Lakh10g Amid Iran Israel War; India Oil Supply Crisis

नई दिल्ली20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी रही। ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग का असर भारत के तेल, व्यापार, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। वहीं इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट: सोना-चांदी महंगा हो सकता है; होर्मुज रूट बंद हुआ तो 10% एक्सपोर्ट भी खतरे में

ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग का असर भारत के तेल, व्यापार, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध और बढ़ता है तो होर्मुज स्ट्रेट बंद हो सकता है। इससे भारत को हर महीने होने वाली तेल सप्लाई का आधा हिस्सा खतरे में पड़ जाएगा।

इसके अलावा भारत का नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है। इसका 10% से ज्यादा हिस्सा इस क्षेत्र से सप्लाई होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंग बढ़ने से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ती है और इसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही: सोना ₹4,000 बढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹17,000 महंगी हुई

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 फरवरी, शुक्रवार को 1,55 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.50 लाख किलो से बढ़कर 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17 हजार रुपए बढ़ी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. देश में जल्द बनेगा नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड: गिग वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा मिलेगा; हेल्थ इंश्योरेंस और फैमिली वेलफेयर जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी

महाराष्ट्र के लेबर मिनिस्टर आकाश फुंडकर ने विधानसभा में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार जल्द ही गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए ‘नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड’ का गठन करने जा रही है। इस बोर्ड के जरिए डिलीवरी पार्टनर्स और फ्रीलांसर्स को हेल्थ केयर, इंश्योरेंस और फैमिली वेलफेयर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। अब तक इन वर्कर्स को केवल बिजनेस पार्टनर माना जाता था, लेकिन नए कोड के तहत उन्हें पहली बार औपचारिक ‘वर्कर’ का दर्जा दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. अमेरिकी रक्षा विभाग के नेटवर्क पर ओपन-एआई का इस्तेमाल होगा: सैम ऑल्टमैन और पेंटागन में समझौता, एंथ्रोपिक को बैन कर ट्रंप सरकार ने दी जगह

सैम ऑल्टमैन की कंपनी ओपन-एआई (OpenAI) और अमेरिकी रक्षा विभाग (DoW) के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत ओपन-एआई अपने कुछ मॉडल्स को पेंटागन के क्लासिफाइड (गोपनीय) नेटवर्क पर तैनात करेगा।

ओपन-एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपन-एआई की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ (Anthropic) की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/gold-price-hike-iran-israel-war-impact-india-oil-supply-137325247.html

Gurugram News: इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत  Latest Haryana News
Previous Post Gurugram News: इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत Latest Haryana News
Next Post Trump says Khamenei killed in massive U.S. and Israeli attack Today World News
Trump says Khamenei killed in massive U.S. and Israeli attack Today World News

Related Posts

PF Board recommends retaining interest rate at 8.25% Business News & Hub

PF Board recommends retaining interest rate at 8.25% Business News & Hub

  • March 2, 2026
Kishore Ramnani, Infosys’ large global deal maker quits Business News & Hub

Kishore Ramnani, Infosys’ large global deal maker quits Business News & Hub

  • March 2, 2026
भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद:  95 लाख बैरल तेल पर नजर; ईरान-इजराइल जंग के बीच स्ट्रैट ऑफ होर्मुज से सप्लाई रुकी Business News & Hub

भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद: 95 लाख बैरल तेल पर नजर; ईरान-इजराइल जंग के बीच स्ट्रैट ऑफ होर्मुज से सप्लाई रुकी Business News & Hub

  • March 2, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com