[ad_1]
दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दादरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहतक जिला निवासी पंकज उर्फ भोलू, साहिल तथा दादरी जिला निवासी नवीन के रूप में हुई है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
वहीं जांच के दौरान हत्या के तथ्य सामने न आने पर पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा को हटाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ दी है। बाढड़ा के डीएसपी सुभाषचंद्र ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गत 24 फरवरी को एक छात्रा दादरी के एक गार्डन में बेसुध अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यहां पर चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने चार युवकों पर उसकी बेटी को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि जांच में हत्या के तथ्य सामने न आने के बजाय आरोपियों से तंग होकर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के साक्ष्य सामने आए हैं। जिसके आधार पर हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ी गई है। पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
[ad_2]
Haryana: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ




