[ad_1]
हिमाचल प्रदेश में बतौर आईजी तैनात IPS पुलिस अधिकारी के बेटे व पत्नी पर मारपीट करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं। पिंजौर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपों को लेकर CCTV फुटेज भी पुलिस ने सौंपी है। पिंजौर के अमरावती एनक्लेव निवासी अनुपम धनवान ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका पति मनीष धनवान शनिवार को देर शाम अपने बच्चे व उसके दोस्तों को अपनी थार गाड़ी में घूमाने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका पीछा किया, जिस पर पुलिस की लाइट लगी थी। गाड़ी हूटर बजा रही थी। गाड़ी के ड्राइवर ने उनकी थारे आगे लगा दी। स्कॉपियो से एक युवक उतरा, जिसके हाथ में बेसबाल बैट था। आरोपी हिमाचल पुलिस के आईजी का बेटा है, जिसके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी हथियारों के साथ मौजूद थे। जिन्होंने आते ही गाड़ी के शीशों पर वॉर करने शुरू कर दिए। बैसबाल बैट से आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। कुछ ही देर में आरोपी की मां भी मौके पर पहुंच गई। जिसने भी उन्हें गालिया निकाली। युवक की गर्दन पकड़ी, महिला को टक्कर मारने का प्रयास
थार का कांच टूटने पर आरोपी युवक ने हाथ से एक बच्चे जश्न की गरदन को पकड़ा। तब उन्हें पता चला कि आरोपी युवक और उसके सुरक्षा कर्मियो ने नशा भी कर रखा था। उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। गाड़ी टूटने का शोर सुनकर पड़ोसी घर से बाहर आ गए। आरोपी ने अपनी गाड़ी से मुझे भी टक्कर मारने की कोशिश की। जब हम सब ने शोर मचाया तो आरोपी की मां ने भी हमें धमकाया अनुपम धनवान ने बताया कि आरोपी पहले भी सोसाइटी के कई बच्चों के साथ मारपीट कर चुका है जो बच्चे बात नहीं मानते, उन्हें पीटता है आरोपी युवक अपने पिता के रसूख के चलते बच्चों के साथ मारपीट करता है। पीड़ित के अनुसार उसे बच्चे अरावली इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र है। जहां आरोपी युवक अपने पिता की पहुंच के चलते उन पर रौब मारता रहता है। पीड़ित के बच्चे के साथ खेलने वाले दूसरे बच्चों पर भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है। इस विषय में जब उसके माता पिता को सूचित किया गया तो उन्होने हमे ही धमकाते हुए कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
कर लिया है मामला दर्ज : चौकी प्रभारी पंचकूला के अमरावती चौकरी प्रभारी एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 191 (3), 190,115(2), 126(2), 324(4), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
[ad_2]
हिमाचल आईजी के नाबालिग बेटे व पत्नी के खिलाफ FIR: थार का बत्ती लगी स्कॉर्पियों से पीछा कर तोड़े शीशे, बेसबॉल बैट लेकर आया था बेटा – Panchkula News

