[ad_1]
तेल अवीव/तेहरानकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
तस्वीर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की है, जिनकी मौत का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है।
इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान में राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई मारा गया। उन्होंने इसे ईरान के जनता के साथ-साथ अमेरिका और दुनियाभर के देशों के लिए न्याय बताया।
इससे पहले CNN से बात करते हुए इजराइली अधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास खामेनेई के शव की तस्वीर है, जिसे मलबे से बरामद किया गया है। इजराइल और अमेरिका ने जॉइंट अटैक में खामेनेई के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया है।
दूसरी तरफ ईरान ने कहा कि खामेनेई की मौत की खबरों को गलत बताया। विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि सुप्रीम लीडर जिंदा है। उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।

यह तस्वीर सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर पर हुए हमले की है, जिसे सेटेलाइट से लिया गया है। हमले के बाद घर मलबे में तब्दील हुआ नजर आ रहा है। (सोर्स-NYT)
खामेनेई के दामाद और बहू की मौत की खबर
अमेरिका-इजराइल के हमलों में खामेनेई के दामाद और बहू की मौत की खबर है। तेहरान सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने दावा किया है कि खामेनेई के दामाद और बहू की मौत हो गई। यह जानकारी रॉयटर्स ने यंग जर्नलिस्ट्स क्लब के हवाले से दी है।
शनिवार रात तेहरान और उसके आसपास कई स्थानों पर हमले हुए थे। ईरानी सरकारी मीडिया ने राजधानी में कई धमाकों की पुष्टि की थी। हालांकि खामेनेई के परिजनों की मौत की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अमेरिका या इजराइल की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी है।
ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए हमले में 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया।

ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला
अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया गया।
ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।
ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। इसके अलावा बहरीन में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया।

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

ईरान की राजधानी तेहरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर के पास हमला हुआ।दावा किया गया कि हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

ईरान में इजराइली हमले के बाद कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला गया।
28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग की टाइमलाइन
भारतीय समयानुसार
सुबह 11:45 बजे-
- इजराइल में एयर रेड सायरन बजे, नागरिकों को शेल्टर में जाने की चेतावनी।
- इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने नेशनल इमरजेंसी घोषित की।
सुबह 11:57 बजे
- ईरान की राजधानी तेहरान के कई इलाकों में धमाके
- इजराइल ने हमले की पुष्टि की
- टारेगट- IRGC कमांड सेंटर्स, इस्फहान, कोम और करज के न्यूक्लियर साइट्स, सुप्रीम लीडर खामेनेई का घर
- ईरान के मिनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर हमला
- ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद किया
दोपहर 1 बजे
- राष्ट्रपति ट्रम्प ने 8 मिनट का वीडियो पोस्ट कर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की घोषणा की।
- ट्रम्प ने ईरानी लोगों से सत्ता परिवर्तन की अपील की।
- ट्रम्प ने कहा कि हमले कई दिनों तक जारी रहेंगे।
- इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने भी ईरान में सत्ता परिवर्तन का समर्थन किया।
दोपहर 3 बजे-
- ईरान ने इजराइल पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन जवाबी हमले शुरू किए।
- बहरीन, कतर, UAE, कुवैत, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक में अमेरिकी बेस पर अटैक।
- इजराइल में सायरन बजे, ईरानी मिसाइलों को हवा में मार गिराया।
दोपहर 4 से शाम 6 बजे
- अमेरिका-इजराइल की ईरान पर दूसरी और तीसरी वेव्स ऑफ स्ट्राइक्स
- ईरान के मिसाइल इंडस्ट्री, नेवी और न्यूक्लियर साइट्स पर फोकस।
- तेहरान में इंटरनेट ब्लैकआउट, कई शहरों में विस्फोट।
शाम 6:30 बजे
- ईरान के मिसाइल हमले जारी, गल्फ देशों में एयर डिफेंस एक्टिव।
- दुबई-अबू धाबी में कई फ्लाइट्स सस्पेंड।
- अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कई दिनों तक ऑपरेशन जारी रखने की पुष्टि की।
रात 9:30 बजे
- दुबई में पाम होटल और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला
- बहरीन में रिहायशी इमारतों पर ईरान का ड्रोन हमला
रात 1 बजे
- इजराइली PM बोले- ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत के संकेत
- इजराइल के अधिकारियों ने खामेनेई की मौत का दावा किया
रात 3:07 बजे
- ट्रम्प ने खामेनेई की मौत का दावा किया
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद जहाजों को हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो संदेश भेजे। इनमें जहाजों को इस णनीतिक समुद्री मार्ग से न गुजरने की चेतावनी दी गई।
होर्मुज स्ट्रेट ग्लोबल तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है। यह एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से और आगे अरब सागर से जोड़ता है।
इसके उत्तर में ईरान सटा है। दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। इसके आसपास सभी तेल उत्पादक देश हैं। इसलिए इस जलीय रास्ते से दुनियाभर में तेल की सप्लाई होती है।
होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है।

लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद जहाजों को हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो संदेश भेजे। इनमें जहाजों को इस णनीतिक समुद्री मार्ग से न गुजरने की चेतावनी दी गई।
होर्मुज स्ट्रेट ग्लोबल तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है। यह एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से और आगे अरब सागर से जोड़ता है।
इसके उत्तर में ईरान सटा है। दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। इसके आसपास सभी तेल उत्पादक देश हैं। इसलिए इस जलीय रास्ते से दुनियाभर में तेल की सप्लाई होती है।
होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है।

1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन बोला- ट्रम्प शांति में सबसे बड़ी बाधा
अमेरिकी हमले के बाद दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। ट्रम्प दुनिया भर की शांति में फिर से सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आए हैं।
रूस के विदेश मंत्री सरगेई लवारोव ने कहा, यह हमला बिना उकसावे के किया गया और अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों का उल्लंघन है। ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने कहा है कि पहले शांति प्रयासों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। युद्ध का नहीं।
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची से बात की है। जयशंकर ने हालात पर चिंता जताई है।
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खामेनेई 35 साल से ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज
आयतुल्लाह अली खामेनेई 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज हैं। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी।
इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया।
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला धर्मगुरू की एक पदवी है। ईरान के इस्लामिक कानून के मुताबिक, सुप्रीम लीडर बनने के लिए अयातुल्ला होना जरूरी है।
यानी कि सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक धार्मिक नेता को ही मिल सकता है। लेकिन जब खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाने के लिए कानून में संसोधन किया गया था क्योंकि वे धार्मिक नेता नहीं थे।

—————————–
ये खबर भी पढ़ें…
इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:एयरपोर्ट बंद; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं, जिसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
ट्रम्प बोले- अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत: ईरानी जनता के साथ न्याय हुआ, दावा- मलबे से शव मिला; ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा



