निसिंग। गुल्लरपुर रोड पर शुक्रवार को आयोजित श्याम फाल्गुन उत्सव में बाबा खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। हारे के सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों और आतिशबाजी ने वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन रोमी सिंगला, पार्षद अजय शर्मा व राजपाल भोला के साथ किया। खाटू श्याम सेवा समिति प्रधान अमित बंसल ने पूजा की। मंच संचालन अनिल शर्मा ने किया। भजन संध्या के बाद बाबा की आरती उतारी गई और छप्पन भोग अर्पित किए गए। विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।