{“_id”:”69a1f723bfb8e6715f063e51″,”slug”:”teenager-dies-after-drowning-in-a-pond-in-kharkada-hisar-news-c-21-hsr1020-820567-2026-02-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: खरकड़ा में जोहड़ में डूबने से किशोर की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:27 AM IST
बरवाला। क्षेत्र के गांव खरकड़ा में शुक्रवार को जोहड़ में डूबने से 13 वर्षीय नवदीप उर्फ दीपू की मौत हो गई। वह दोपहर बाद पशुओं को पानी पिलाने के लिए उन्हें गांव के तालाब पर ले गया था। पशुओं को निकालते समय वह जोहड़ के गहरे हिस्से में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। इस दौरान वह डूब गया। नवदीप के साथ उसका चचेरा भाई भी मौजूद था। उसने दीपू को डूबता देख शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नवदीप को जोहड़ से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Hisar News: खरकड़ा में जोहड़ में डूबने से किशोर की मौत