Jind News: स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sat, 28 Feb 2026 12:32 AM IST


27जेएनडी08-मृतक सुलतान।



जींद। कैथल रोड बाईपास नजदीक वीरवार शाम को स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार शाहपुर निवासी 52 वर्षीय सुलतान को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Trending Videos

शाहपुर निवासी सुलतान अमरहेड़ी गांव के पास कबाड़ी की दुकान पर सिक्योरिटी के तौर पर कार्यरत था। वह आम दिनों की तरह वीरवार सुबह भी घर से साइकिल पर सवार होकर अमरहेड़ी आए थे। डयूटी पूरी होने के बाद वह शाम करीब साढ़े बजे साइकिल पर सवार होकर घर के लिए चल पड़ा। जैसे ही वह कैथल रोड बाईपास से निकला तो स्कॉर्पियो ने चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शु्क्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

27जेएनडी08-मृतक सुलतान।

27जेएनडी08-मृतक सुलतान।

[ad_2]