[ad_1]
फतेहाबाद के गांव खाबड़ा कलां के पास खेत में हुए हादसे के बाद घायल खिलाड़ियों को भट्टू सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हरियाणा के हिसार जिले फुटबाल खिलाड़ियों की गाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब यह गाड़ी गांव खाबड़ा के पास पहुंची और अचानक चलती गाड़ी का टायर अचानक पंक्चर हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर खेत में पलट ग
.
हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 19 खिलाड़ी सवार थे। गाड़ी के पलटते ही खिलाड़ियों में चीखपुकार मच गई। इसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह खिलाडियों को बाहर निकाला और भट्टू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से 7 की हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि इन सभी खिलाड़ियों को सिरसा के गांव हरिपुरा में हो रहे टूर्नामेंट में खेलने जाना था। मगर, हादसा होने की वजह से टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो सके।
फतेहाबाद के गांव खाबड़ा कलां के पास खेत में पलटी हिसार जिले के खिलाड़ियों की गाड़ी।
सिलसिलेवार ढंग से जानिए हादसे का पूरा मामला…
- चूली बागड़ियान में करते है प्रैक्टिस, टूर्नामेंट के लिए रवाना हुए : जानकारी के अनुसार, सभी खिलाड़ी गांव चूली बागड़ियान के ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं। गांव में फुटबाल ग्राउंड बना हुआ है। इस ग्राउंड में उनको सीनियर फुटबाल खिलाड़ी प्रैक्टिस करवाते हैं। गांव के युवाओं ने टीम बनाई हुई है। इसी टीम को सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के गांव हरिपुरा में चल रहे टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए गांव के ग्राउंड से टाटा मैजिक में रवाना किया गया था।
- फतेहाबाद में गांव खाबड़ा के पास हुआ टायर में पंक्चर : जानकारी के मुताबिक, टाटा मैजिक में कुछ 16 खिलाड़ी सवार थे। जैसे ही गाड़ी फतेहाबाद में गांव खाबड़ा के पास पहुंची तो टायर में पंक्चर हो गया। पंक्चर अगली तरफ के दाएं टायर में हुआ है। इससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलट गई। गाड़ी पहले पेड़ से भी टकराई थी।
- खिलाड़ियों में मची चीखपुकार, ग्रामीणों ने किसी तरह संभाला : हादसा होते ही गाड़ी में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक-एक करके सभी खिलाड़ियों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की गई। गांव चूली बागड़ियान से सरपंच प्रतिनिधि विनोद बैनीवाल ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे, जिनमें खिलाड़ियों के परिजन भी थे।
- 7 को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया, 12 को छुट्टी दी गई : सूचना पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को भट्टू सीएचसी पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, खिलाड़ी बिल्लू, विजय, मुकेश, दिनेश, हिमांशु, क्षतिज व सुनील को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त रोहताश, अमन, साबू, छोटू, आशीष, कुलदीप, अनुज, पंकज, भीम सिंह, राघव, विकास, ज्ञानेंद्र को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सभी खिलाड़ी 15 से 35 साल की उम्र के हैं।

भट्टू सीएचसी में दाखिल घायल हुए खिलाड़ी।
हादसे की वजह से टूर्नामेंट में नहीं हो सके शामिल
उधर, खिलाड़ियों ने बताया कि वे चूली बागड़ियान से भट्टू, चौपटा के रास्ते सिरसा होकर रानियां पहुंचना था। मगर, रास्ते में ही हादसा हो गया। हादसे में घायल होने के कारण सभी खिलाड़ियों को उनके घर भेज दिया गया। इसी वजह से टूर्नामेंट में भी शामिल नहीं हो सके। ———————
ये खबर भी पढ़ें… फतेहाबाद में पेड़ से टकराई बाइक, मामा-भांजे की मौत:दोनों काम से सालमखेड़ा गए थे; ग्रामीण बोले- सोमवार को डीसी से मिलेंगे

फतेहाबाद जिले के गांव सालमखेड़ा से बड़ोपल लौटते समय युवकों का बाइक पेड़ से टकरा गया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। इससे पहले हादसे के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
हिसार के खिलाड़ियों की गाड़ी के साथ हादसा, 19 घायल: फतेहाबाद में पेड़ से टकरा खेत में पलटी, 7 रेफर; टूर्नामेंट खेलने सिरसा जा रहे थे – Fatehabad (Haryana) News


