Sirsa News: सिरसा से शुरू होगी दक्षिण भारत यात्रा, 24 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड ने दक्षिण भारत की प्रमुख तीर्थ स्थलों की विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ किया है। यह ट्रेन 24 अप्रैल 2026 को फिरोजपुर से रवाना होगी और बठिंडा होते हुए सिरसा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

Trending Videos

संयुक्त महाप्रबंधक हर्षदीप ने शुक्रवार को सिरसा रेलवे स्टेशन पर पत्रकार वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर,तिरुपति, रामनाथस्वामी मंदिर,रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर,मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर व मार्कापुर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराएगी। यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति स्टैंडर्ड और कंफर्ट श्रेणी में अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है। पैकेज में थ्री एसी कोच में सफर, एसी और नॉन-एसी कमरों में ठहराव, एसी-नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय ट्रांसफर एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है। ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा, जबकि बाहरी स्टेशनों पर रेस्टोरेंट व होटलों के माध्यम से भी शाकाहारी भोजन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। ट्रेन में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

[ad_2]
Sirsa News: सिरसा से शुरू होगी दक्षिण भारत यात्रा, 24 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन