Gurugram News: बाइक मैकेनिक की दुकान में लगी आग Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। कादीपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात मोटरसाइकिल ठीक करने वाली दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि रात के समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग लगने के कारण दुकान में रखा बाइक मरम्मत का सामान, मशीन और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। प्राथमिक तौर पर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात मानी जा रही है। अग्निशमन विभाग के एलएफएम जसपाल गुलिया ने बताया कि तीनों दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: बाइक मैकेनिक की दुकान में लगी आग