[ad_1]
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव स्पंदन-2026 व राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आगाज शुक्रवार से होगा। समापन सत्र में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे जबकि आयोजन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार करेंगे।
आयोजन के पहले दिन नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य, आंध्र प्रदेश सरकार के मानद सलाहकार व डीआरडीओ के पूर्व चेयरमैन, रक्षा मंत्री के पूर्व साइंटिफिक सलाहकार प्रो. जी. सतीश रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनु यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट, कविता पाठ, वाद-विवाद, साहित्यिक कार्यक्रम, थियेटर के तहत वोकल म्यूजिक, ग्रुप डांस, लोकनृत्य, स्किट, माइम, पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, रंगोली, महेंदी, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रो. गुंजन गोयल व प्रो. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में वंडर्स ऑफ इनोवेशन, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी, इनोवेटिव साइंस टीचिंग कॉन्टेस्ट व भारतीय ज्ञान प्रतियोगिता के साथ-साथ वाई-फाई पार्क पर विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
इससे पूर्व आयोजनों की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से विराट शोभा-यात्रा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में 25 से अधिक राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
आयोजन में तेलंगना व आंध्र प्रदेश की टीम ने दक्षिण भारतीय जीवन शैली को अपनी प्रस्तुति में दिखाया। उड़ीसा की टीम ने विभिन्न पौराणिक कथाओं को नाटकीय एवं नृत्य के भाव से प्रस्तुत किया। हरियाणा की झांकी में गीता का ज्ञान प्रमुख रहा।1
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में वार्षिकोत्सव व राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज से


