Kurukshetra News: 30 से बढ़ाकर 50 बेड का किया स्वास्थ्य केंद्र Latest Haryana News

[ad_1]

लाडवा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 से बढ़ाकर 50 बेड का करने का एलान किया है। इसके साथ ही सरकार ने दो नए डॉक्टरों सहित छह स्वास्थ्य स्टाफ सदस्यों की नियुक्ति इस केंद्र में की है। इनमें डाॅ. पूजा और डाॅ. दिनेश शामिल हैं।

औषधि कारक, एक क्लर्क, एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ऑपरेशन थिएटर को बेहतर चलाने के लिए ऑपरेशन टेक्नीशियन की भी नियुक्ति कर की गई है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। सरकारी अस्पताल को पहले ही पूरी तरह से कंप्यूटराइज एक्स-रे मशीन, शल्य प्रक्रिया द्वारा प्रसव की सुविधा, ब्लड स्टोरेज यूनिट और खून जांच के लिए कंपलीट ब्लड सेल काउंटर सेमी ऑटोनोमलाइजर उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी के सहयोग से हर महीने के दूसरे शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में विकलांग व्यक्ति के प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।

लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा का बाहरी दृश्य।

[ad_2]
Kurukshetra News: 30 से बढ़ाकर 50 बेड का किया स्वास्थ्य केंद्र