Jind News: सील की गई फैक्टरी से 297 पेटी घी और उपकरण चोरी haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा पिल्लूखेड़ा के धड़ौली रोड स्थित सील की गई एक फैक्टरी का ताला तोड़कर 297 सील पेटी घी और उपकरण चोरी कर लिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

हाउसिंग बोर्ड निवासी अमित ने एफआईआर में बताया कि पिल्लूखेड़ा के धड़ौली रोड पर घी फैक्टरी लगाई थी। 15 जनवरी को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्टरी में जांच की और घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। इसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया था। कुछ दिनों बाद चोरों ने 297 सील घी की पेटी सहित अन्य सामान गोदाम से चोरी कर लिया।

चोरी का पता उसे समय पता चला जब वह शादी से आने के बाद फैक्टरी पर पहुंचा। जब उसने फैक्टरी के अंदर जाकर देखा तो घी की पेटी सहित कीमती उपकरण चोरी थे। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]