बेच दिया जमीर! हरियाणा सरकार के तीन कर्मचारी रिश्वते लेते गिरफ्तार Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

अंबाला में वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और ड्राइवर भारत, नूंह में समाज कल्याण विभाग के मुकेश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.नूंह में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.रोपी मुकेश कुमार समाज कल्याण विभाग, नूंह में तैनात था और वह तावडू उपमंडल का भी जिम्मा देखता था.

Zoom

बाला में वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और ड्राइवर भारत ने 30 हजार रुपये रिश्वत ली.

कृष्ण बाली/ कासिम खान

अंबाला/नूंह. हरियाणा के अंबाला और नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमों ने रिश्वत लेते हुए वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और ड्राइवर भारत को गिरफ्तार किया. नूंह में समाजिक कल्याण विभाग के कर्मचारी ने अपना इमान बेचा और वह भी एसीबी के हत्थे चढ़ गया.दरअसल, अंबाला में वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और ड्राइवर भारत ने 30 हजार रुपये रिश्वत ली.

एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि संदीप नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी उसका पिक और डॉग फार्म है जिसमें डॉग की फीड के लिए मांस की जरूरत पड़ती है और वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और उनके ड्राइवर ने उनके घर से मांस का पैकेट बरामद किया था और उसी आधार पर शिकायतकर्ता से 50 हजार रिश्वत की मांगी और डराया धमकाया कि अगर पैसा नहीं दिया तो मुकदमा दर्ज कर 20 साल तक की सजा करवा दी जाएगी. इंस्पेक्टर राकेश ने ₹40000 में डील की और 25 फरवरी को 10 हजार रुपये राकेश कुमार ने लिए. गुरुवार को ₹30000 रुपये देने की बात तय हुई थी और इस दौरान राकेश कुमार और ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

नूंह में 10 हजार के लिए बेचा इमान

नूंह में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. आरोपी कर्मचारी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था. आरोपी मुकेश कुमार समाज कल्याण विभाग, नूंह में तैनात था और वह तावडू उपमंडल का भी जिम्मा देखता था.

विजिलेंस विभाग के निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि मुकेश कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह बुढ़ापा पेंशन बनवाने के नाम पर लोगों से रिश्वत लेता है. शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि यह मामला अकेला नहीं है औऱ एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. जो पेंशन बनवाने, कटवाने, उम्र बढ़वाने के नाम पर भ्रष्टाचार करता है.

[ad_2]