WhatsApp Web down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

WhatsApp Web Down: WhatsApp Web को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स का कहना है कि उन्हें प्लेटफॉर्म एक्सेस करने और मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, आज सुबह से ही व्हाट्सऐप वेब के डाउन होने की शिकायतें मिल रही हैं और 11.48 मिनट पर इसके डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट आई हैं. 65 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट, 27 प्रतिशत ने ऐप और 7 प्रतिशत यूजर्स ने लॉग-इन में इश्यू आने की शिकायत की है. 

यूजर्स को आ रहीं ये दिक्कतें

यूजर्स का कहना है कि उन्हें WhatsApp Web लोड करने में दिक्कत आ रही है. खासकर आईफोन यूजर्स को इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि QR कोड स्क्रीन पर प्रोसेस अटक रही है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके मैसेज सिंक नहीं हो पा रहे हैं. कई यूजर्स ने मैसेज डिलीवरी में देरी होने और डेस्कटॉप वर्जन पर मैसेज एक्सेस करने में हो परेशानी की शिकायत की है.

WhatsApp के रिएक्शन का इंतजार

WhatsApp Web आउटेज को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. इस कारण यह भी पता नहीं चल पाया है कि इस दिक्कत के पीछे क्या वजह है और क्या दुनियाभर के यूजर्स इसका सामना कर रहे हैं या यह किसी खास एरिया के यूजर्स के लिए परेशानी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-

टीन यूजर्स की सेफ्टी के लिए इंस्टाग्राम लाएगी नया फीचर, नुकसान पहुंचाने वाली सर्च करते ही पैरेंट्स के पास चला जाएगा अलर्ट



[ad_2]
WhatsApp Web down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत