[ad_1]
चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को विवेक हाई स्कूल और गुरुकुल भवन विद्यालय और अन्य कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया।
स्कूलों को मिली धमकी में लिखा है कि अगले दो दिन में पूरे चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट होंगे। एहतियातन बच्चों को घर भेजा गया है। मेल में पंजाब सेक्रेटरिएट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।
चंडीगढ़ में धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दाैरे से पहले भी चंडीगढ़ के कई स्कूलों को धमकी भरे मेल आए थे।
[ad_2]
चंडीगढ़ में स्कूलों को फिर धमकी: बम से उड़ाने की आई मेल, लिखा-अगले दो दिन में चंडीगढ़ में ब्लास्ट होंगे



