[ad_1]
{“_id”:”69a0c669df6c77ccb8010754″,”slug”:”car-collides-with-trolley-after-hitting-motorcycle-one-dead-two-injured-ambala-news-c-36-1-amb1002-158948-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्राली से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:47 AM IST
मौके पर पड़ी लकड़ियां । संवाद
मुलाना। कालपी साहा रोड पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में ट्रैक्टर में भरी लकड़ियां, पंचर लगा रहे युवक और ट्रैक्टर चालक पर गिर गईं। पुलिस ने शिकायत पर कार व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तलाकौर गांव निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी बलदेव निवासी तलाकौर के साथ साहा में टायर पंचर की दुकान करते हैं। 25 फरवरी की रात करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि सनराइज होटल कालपी के पास लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर पंचर हो गया है। सूचना मिलने पर दोनों मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के टायर को ठीक करने लगे। इसी दौरान ट्रॉली चालक दीन मोहम्मद भी वहां मौजूद था। उन्होंने ट्रैक्टर ड्राइवर को बोला कि सड़क पर संकेतक लगा दो। उसी दौरान टायर ठीक करते समय पीछे से तेज रफ्तार कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद लकड़ियों से भरी ट्रॉली पलट गई, बलदेव ने ट्राली पलटती देख शुभम को धक्का देकर बचा लिया लेकिन वह और ट्रैक्टर चालक दीन मोहम्मद ट्राली की लकड़ियों में दब गए। राहगीरों द्वारा डायल-112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को मुलाना के एमएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बलदेव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक दिनेश कुमार निवासी साहलेपुर और ट्रैक्टर चालक दीन मोहम्मद निवासी बुड्डी सढ़ौरा को भी चोटें आई हैं। मुलाना थाना पुलिस ने कार चालक व ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

मौके पर पड़ी लकड़ियां । संवाद
[ad_2]
Source link



