सरबजीत-कौर के खिलाफ पक्ष रखने वाले वकील को मिला सम्मान: IHRC के को-चेयरमैन बने अली चंगेजी, प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान – Amritsar News Today World News

[ad_1]

एडवोकेट अली चंगेजी संधू के साथ पाकिस्तानी पूर्व MP महेंद्र पाल सिंह और और सरबजीत कौर।

पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरबजीत कौर मामले में खिलाफ पक्ष रखने वाले वकील एडवोकेट अली चंगेजी संधू को वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमेटी (IHRC) का को-चेयरमैन नियुक्त किया। यह नियुक्ति 24 सितंबर 2025 से प्र

.

एडवोकेट संधू ने पाकिस्तान में कानून के शासन को मजबूत करने, सिख समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और दोनों पंजाबों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों ने न केवल मानवाधिकारों की रक्षा की बल्कि सामाजिक समरसता को भी नई दिशा दी।

लाहौर हाई कोर्ट के सचिव फरुख इलियास चीमा और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट उसामा राठौर चंगेजी संधू को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए।

प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान

संधू लॉ फर्म इंटरनेशनल के सीईओ के रूप में उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मामलों में प्रो बोनो सेवाएं प्रदान कीं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती हैं। मानव तस्करी, रेप, महिला अधिकार, पशु अधिकार और अन्य उच्च-प्रोफाइल मामलों में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।

नियुक्ति पत्र का औपचारिक सम्मान

लाहौर हाई कोर्ट के सचिव फरुख इलियास चीमा और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट उसामा राठौर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके मानवीय और पेशेवर योगदान की आधिकारिक स्वीकृति है।

[ad_2]
सरबजीत-कौर के खिलाफ पक्ष रखने वाले वकील को मिला सम्मान: IHRC के को-चेयरमैन बने अली चंगेजी, प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान – Amritsar News