Hisar News: मिशन बुनियाद में हिसार प्रदेश में अव्वल, 681 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, कनौह के नवदेव ने पाए पूरे 50 अंक Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। मिशन बुनियाद की लेवल-2 प्रवेश परीक्षा में हिसार जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सत्र 2026–28 के लिए आयोजित परीक्षा में जिले के 681 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर लेवल-3 के लिए जगह बनाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौह के नवदेव कुंडू ने 50 में से 50 अंक हासिल कर उपलब्धि दर्ज की।

लेवल-2 परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेश भर से लगभग 25 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणाम घोषित होने पर कुल 7,161 विद्यार्थियों का चयन लेवल-3 के लिए हुआ, जिनमें हिसार के 681 विद्यार्थी शामिल हैं।

मिशन बुनियाद की शुरुआत वर्ष 2022 में हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक बुनियाद मजबूत करने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की थी। कार्यक्रम में गणित विषय पर विशेष जोर दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और अवधारणात्मक समझ विकसित हो सके। डिजिटल और सैटेलाइट कक्षाओं के माध्यम से प्रदेश के 103 केंद्रों पर एक साथ पढ़ाई करवाई जाती है। वर्ष 2026 से रेजिडेंशियल (होस्टल) व्यवस्था भी शुरू की जाएगी।

लेवल-2 में सफल विद्यार्थियों के लिए मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में जिला स्तर पर लेवल-3 परीक्षा होगी, जिसमें गणित के वर्णात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों की कक्षाएं मई के पहले सप्ताह से शुरू होंगी।

परिणाम

जिला

कुल चयन

छात्राएं

छात्र

हिसार

681

357

324

गुरुग्राम

548

262

286

जींद

538

302

236

सिरसा

474

266

208

भिवानी

454

244

210

फतेहाबाद

429

235

194

पानीपत

421

207

214

कैथल

386

212

174

रेवाड़ी

333

174

159

करनाल

326

176

150

सोनीपत

284

142

142

फरीदाबाद

283

147

136

महेंद्रगढ़

257

138

119

अंबाला

256

154

102

कुरुक्षेत्र

246

132

114

रोहतक

219

115

104

यमुनानगर

204

126

78

पंचकूला

201

112

89

झज्जर

175

89

86

नूंह (मेवात)

154

65

89

चरखी दादरी

147

89

58

पलवल

145

81

64


विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता की वास्तविक पहचान है। वे इसी समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

– नवीन एलावादी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ


कनौह के 9 विद्यार्थियों को मिली सफलता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौह के नवदेव कुंडू ने 50 में से 50 अंक लेकर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के 11 में से 8 विद्यार्थियों ने पहले चरण में सफलता प्राप्त की। इनमें अंशु, आर्यन, चिंकी, पंकज, लक्की, सोनल, सूर्या, तन्नु और विनित शामिल हैं। प्रधानाचार्या बलविंदर कौर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सदैव सकारात्मक सहयोग मिलता है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल और मार्गदर्शन मिल रहा है।

[ad_2]
Hisar News: मिशन बुनियाद में हिसार प्रदेश में अव्वल, 681 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, कनौह के नवदेव ने पाए पूरे 50 अंक