Bhiwani News: मनीषा की मौत के मामले में 8 गांवों के लोगों की पंचायत एक मार्च को Latest Haryana News

[ad_1]

ढिगावामंडी (भिवानी)। आठ गांव के कन्नी प्रधान सतबीर बुढेड़ा की अध्यक्षता में 1 मार्च को मनीषा मौत मामले को लेकर ढाणी लक्ष्मण में पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

Trending Videos

पंचायत के लिए वीरवार को कमेटी के सदस्यों ने बडदुचैना और भुगला गांव के मुख्य चौक में पंचायत में पहुंचने के लिए ग्रामीणों को निमंत्रण दिया। ढाणी लक्ष्मण मनीषा मामले की सर्व समाज न्याय समिति ने मनीषा मामले के बारे में लोगों से चर्चा की।

सीबीआई जांच कमेटी को सरकार द्वारा दिए गए निर्धारित समयावधि के बीत जाने के बाद भी मनीषा मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक ना हो पाने के कारण बुढेड़ा कन्नी के आठ गांवों के लोगों ने 05 फरवरी को तहसील लोहारू के उपमंडल अधिकारी नागरिक से मिलकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के बारे में समय लेने का ज्ञापन सौंपा था। एक सप्ताह के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब ना मिलने पर समिति ने 16 फरवरी को उपमंडल अधिकारी नागरिक से मुलाकात कर 28 फरवरी को बुढेडा कन्नी की पंचायत का अल्टीमेटम दिया था।

[ad_2]
Bhiwani News: मनीषा की मौत के मामले में 8 गांवों के लोगों की पंचायत एक मार्च को