Charkhi Dadri News: रानीला परीक्षा केंद्र से आउट हुआ दसवीं का गणित का पेपर, प्राथमिकी दर्ज, निलंबन की तैयारी Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की गणित परीक्षा के दौरान पेपर आउट होने का मामला सामने आया है। परीक्षा के बीच सोशल मीडिया पर गणित का प्रश्न पत्र वायरल हो गया, जिसकी जांच में खुलासा हुआ कि पेपर दादरी जिले के गांव रानीला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड प्रशासन और जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

बोर्ड अध्यक्ष को आयोजित गणित विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र दोपहर 01:56 बजे उनके निजी व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही बोर्ड की तकनीकी टीम ने सक्रिय होकर प्रश्न पत्र पर अंकित अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर के माध्यम से उसकी ट्रेसिंग की। जांच में स्पष्ट हुआ कि पेपर रानीला-02 परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 02 और 03 से आउट किया गया था।

बॉक्स :

विद्यार्थी ने फोटो खींचकर वायरल किया पेपर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर से ही एक विद्यार्थी ने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर उसे बाहर भेजा। इस मामले में दो परीक्षार्थियों की संलिप्तता सामने आई है। आरोप है कि दोनों विद्यार्थियों ने परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर की तस्वीर लेकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर दो और तीन में ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

बॉक्स :

सुपरीटेंडेंट और प्राचार्य को नोटिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड चेयरमैन ने चीफ सुपरिंटेंडेंट, संबंधित स्कूल प्राचार्य और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं जिलाधीश दादरी ने बताया कि रानीला परीक्षा केंद्र पर पेपर आउट होने के मामले में सभी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त संबंधित स्टाफ के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु शिक्षा विभाग को लिखकर भेज दिया गया है। विभाग की ओर से संबंधित स्टॉफ को निलंबित किया जाएगा।

जिले में सामने आए अनुचित साधन के तीन मामले

जिले में वीरवार को परीक्षा के दौरान अनुचित साधन के तीन मामले सामने आए हैं, जिनकी अलग-अलग जांच चल रही है। बोर्ड प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: रानीला परीक्षा केंद्र से आउट हुआ दसवीं का गणित का पेपर, प्राथमिकी दर्ज, निलंबन की तैयारी