Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा पुल से महाराजा शूरसैनी चौक तक लाइटों पर खर्च होंगे 1.13 करोड़ haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए स्टेट हाईवे 148-बी महेंद्रगढ़ नारनौल रोड पर रिवासा पुल से कैंची मोड़ तक 120 वोल्ट की स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए 1 करोड़ 13 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही इस कार्य को एक निजी एजेंसी को सौंपा जा चुका है।

Trending Videos

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से सड़कों पर रोशनी बढ़ेगी। आमजन की सुरक्षा मजबूत होगी और रात के समय आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जाए। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी शहर के विकास के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। संवाद

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा पुल से महाराजा शूरसैनी चौक तक लाइटों पर खर्च होंगे 1.13 करोड़