[ad_1]
अमेरिकी फूड कंपनी डोमिनोज की फर्जी फ्रेंचाइजी का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने छह माह में छह करोड़ रुपये ठग लिए। इसमें रोहतक के कारोबारी रमन गोयल से 8.40 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, इसमें एक पंजाब के लुधियाना व दो बिहार के ठग काबू किए गए हैं।
आरोपियों के कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल व 10 सिम बरामद हुए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि विजय नगर निवासी रमन गोयल ने शिकायत दी कि वह गोहाना में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहता था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
13 नवंबर 2025 को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह विजय व जुबिलेंट फुड वर्क लिमिटेड से बोल रहा है। डोमिनोज फ्रेंचाइजी के लिए पहले 265500 रुपये जमा कराने होंगे। सरकार से एनओसी के नाम पर 575000 रुपये जमा कराने होंगे। साथ ही साइट विजिट से पहले लाइसेंस के लिये 955000 रुपये जमा कराने होंगे।
रमन को शक होने पर रमन नोएडा मे स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के कार्यालय में जाकर कागजात दिखाए तो फर्जी मिले। इस तरह गिरोह ने उससे फ्रेंचाइजी के नाम पर 8,40,500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद 10 डेबिट कार्ड की जांच की तो छह माह में छह करोड़ के करीब का लेन-देन मिला है। इसके साथ ऑनलाइन 30 एफआईआर संबंधित बैंक खातों से जुड़ी दर्ज करवाई गई हैं।
[ad_2]
डोमिनोज फ्रेंचाइजी के नाम पर बड़ी ठगी: तीन आरोपी गिरफ्तार, छह माह में किया करोड़ों रुपये का फ्रॉड




