केंद्रीय गृह मंत्री का पंजाब दौरा फाइनल: चौदह मार्च को मोगा में करेंगे रैली, विधानसभा चुनाव 2027 का करेंगे आगाज – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]


केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह मार्च में पंजाब दौरा करेंगे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक 14 मार्च को उनका दौरा तय हो गया है। मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से बीजेपी अपनी 2027 चुनावी मुहिम का आगाज करेगी। इसके लिए बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है। हालांकि पंजाब बीजेपी का नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। पहले फरवरी में चल रही थी प्लानिंग
पहले अमित शाह की रैली पार्टी द्वारा इसी महीने फरवरी में फाइनल की जा रही थी। लेकिन ठंड और अन्य चीजों को ध्यान में रखकर इस प्लान में बदलाव किया गया था। क्योंकि धुंध ज्यादा पड़ रही थी। ऐसे में लोगों को पहुंचने में दिक्कत आ सकती थी। जिसके बाद इसे टाल दिया गया था। वहीं, अब तारीख फाइनल करने की है। इस रैली को 2027 चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। इसके बाद पंजाब में चुनव का माहौल गर्मा जाएगा।

[ad_2]
केंद्रीय गृह मंत्री का पंजाब दौरा फाइनल: चौदह मार्च को मोगा में करेंगे रैली, विधानसभा चुनाव 2027 का करेंगे आगाज – Punjab News