{“_id”:”699f776e2eaebac0cf0b6f84″,”slug”:”demand-for-construction-of-government-college-building-in-saraswati-nagar-itself-karnal-news-c-246-1-sknl1020-152003-2026-02-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: सरस्वतीनगर में ही राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:57 AM IST
सरस्वतीनगर। राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। पंचायत की मांग है कि महाविद्यालय का भवन सरस्वतीनगर में ही बनाया जाए जबकि वर्तमान में इसे छप्पर में हाईवे के पास आठ एकड़ भूमि पर निर्माण के लिए चयनित किया गया है। सरपंच सुखराज सिंह ने बताया कि सरस्वतीनगर के नाम से संचालित महाविद्यालय का भवन भी नगर में ही होना चाहिए, ताकि उसकी पहचान और उद्देश्य बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है और उन्हें उम्मीद है कि न्यायालय इस मामले में उचित मार्गदर्शन करेगा। इस दौरान कैलाश सैनी और पंचायत सदस्य जसपाल भी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: सरस्वतीनगर में ही राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण की मांग