[ad_1]
{“_id”:”699f3275373df5bf1609def0″,”slug”:”2-kilograms-803-grams-of-opium-hidden-in-the-body-and-shoes-two-smugglers-arrested-in-jharkhand-revelation-used-to-supply-opium-by-charging-10000-rupees-per-packet-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-149232-2026-02-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: शरीर और जूतों में छिपाई 2 किलो 803 ग्राम अफीम, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार, खुलासा-10 हजार रुपये प्रति पैकेट लेकर करते थे अफीम की सप्लाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:03 PM IST
नशा तस्कर की तलाशी लेते पुलिस कर्मचारी।
टोहाना। सीआईए स्टाफ पुलिस ने मंगलवार को अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्थानीय बस स्टैंड के पास से झारखंड के दो तस्करों को 2 किलो 803 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। झारखंड के पलामू जिले के सोनपुर गांव निवासी मोहम्मद अबुल आलम और मोहम्मद हदीश मियां ने अफीम के पैकेट बनाकर उन्हें अपने पैरों में पहने नी-कैप के अंदर धागों से कसकर लपेट रखा था। इसके अलावा जूतों के भीतर भी अफीम छिपाई गई थी।
सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशीले पदार्थ की सप्लाई के लिए आए थे और कोरियर के रूप में प्रति पैकेट 10 हजार रुपये लेते हैं। पुलिस अब आरोपियों को मुख्य सप्लायर और नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने के रिमांड पर लेगी।
सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से नशे की खेप शहर में पहुंचने की सूचना मिल रही थी। सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नया बाईपास स्थित नहर पुल के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान नए बस अड्डे की ओर से पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अफीम बरामद हुई।
[ad_2]




