कांग्रेस का गढ़ माना जाता था मालवा: आज एक भी सीट नहीं, सूखा खत्म करना चाहेगी पार्टी; राहुल यहीं से करेंगे आगाज Chandigarh News Updates

[ad_1]


Rahul Gandhi
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब का सबसे बड़ा इलाका मालवा, 15 जिले, 65 विधानसभा क्षेत्र और सूबे की सियासत का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु। जाहिर है हर विधानसभा चुनाव के दौरान मालवा सभी राजनीतिक दलों के लिए मुख्य फोकस एरिया की श्रेणी में शुमार रहता है। 

Trending Videos

पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और सभी दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। शिरोमणि अकाली दल की रैलियों का दौर शुरू हो चुका है और 28 फरवरी को कांग्रेस भी राहुल गांधी की रैली के साथ चुनावी प्रचार का आगाज करने जा रही है।

राहुल की रैली के लिए सियासी रणनीति के तहत मालवा क्षेत्र को चुना गया है। इस क्षेत्र के बरनाला में जिले में यह रैली होगी, क्योंकि यह जिला मालवा का

केंद्र है। पार्टी सूत्रों के अनुसार रैली में करीब एक लाख लोगों की भीड़ एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

[ad_2]
कांग्रेस का गढ़ माना जाता था मालवा: आज एक भी सीट नहीं, सूखा खत्म करना चाहेगी पार्टी; राहुल यहीं से करेंगे आगाज