Haryana: हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा Latest Haryana News

[ad_1]

सेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है, जिसमें अस्पताल के रिकॉर्ड, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

Trending Videos



यह 500 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हिसार का जाना-माना नाम है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया था। अस्पताल में सुबह से टीम मौजूद है और विभिन्न विभागों में तलाशी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टीम ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर अधिकारियों और स्टाफ से पूछताछ शुरू की है।

[ad_2]
Haryana: हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा