Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ब्रोकरेज फर्म Jefferies को भरोसा, कहा- मालामाल कर देगा ये शेयर Business News & Hub

इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ब्रोकरेज फर्म Jefferies को भरोसा, कहा- मालामाल कर देगा ये शेयर Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 24, 2026
  • Business

Jefferies Buy Rating On Eternal: वैश्विक बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव और हालिया गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने ऑनलाइन फूड टेक कंपनी Eternal (पूर्व में Zomato) पर भरोसा जताते हुए इसे ‘बाय’ रेटिंग दी है और 480 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 78 प्रतिशत ऊपर है. हालांकि मंगलवार को इंट्राडे कारोबार के दौरान शेयर में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और पिछले छह सत्रों में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है, फिर भी जेफरीज का मानना है कि मीडियम टर्म में इसमें मजबूत ग्रोथ की संभावना बनी हुई है.

क्यों जेफरीज का भरोसा?

ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी करीब 20 प्रतिशत की दर से विस्तार कर सकती है, क्योंकि उपभोक्ताओं में घर पर खाना मंगाने की प्रवृत्ति लगातार मजबूत हो रही है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फूड डिलीवरी बिजनेस आगे भी कंपनी के लिए कैश इंजन बना रहेगा और इसके मार्जिन में सुधार होकर लंबी अवधि में 5 से 6 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है.

इसके अलावा क्विक कॉमर्स सेगमेंट, खासकर कंपनी की इकाई Blinkit, भविष्य में बड़ा ग्रोथ ड्राइवर साबित हो सकती है. हालांकि इस क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को जोखिम के रूप में भी देखा गया है, जो आने वाले समय में ब्लिंकिट के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है.

क्यों बढ़ोतरी का अनुमान?

निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या कंपनी का मौजूदा मुनाफा आगे भी टिकाऊ रहेगा. इस पर ब्रोकरेज फर्म Jefferies की रिपोर्ट में कहा गया है कि मैनेजमेंट को भरोसा है कि मौजूदा लाभप्रदता आगे भी बरकरार रह सकती है. कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि हालिया तिमाही नतीजों में दिखा मुनाफा वास्तविक परिचालन सुधार का परिणाम है, न कि किसी अस्थायी या बनावटी कारण से आया हुआ आंकड़ा.

साथ ही कंपनी के फाउंडर Deepinder Goyal के सीईओ से वाइस चेयरमैन बनने को लेकर भी सवाल उठे थे. इस पर ब्रोकरेज का कहना है कि प्रबंधन ने साफ किया है कि यह बदलाव उनका व्यक्तिगत निर्णय था, ताकि वे नए विचारों और पहलों पर ध्यान दे सकें. कंपनी के अनुसार इस बदलाव का Eternal की दैनिक संचालन व्यवस्था या रणनीतिक दिशा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)


Source: https://www.abplive.com/business/this-food-delivery-platform-share-will-up-78-percent-predicts-brokerage-firm-jefferies-3093860

मोहाली में रिश्वत मांगने पर सरपंच अरेस्ट:  पुलिस से ट्रैक्टर छुड़वाने के बदले मांगे थे 50 हजार रुपए, पीडि़त ने विजिलेंस को सौंपी रिकॉर्डिंग – Mohali News Chandigarh News Updates
Previous Post मोहाली में रिश्वत मांगने पर सरपंच अरेस्ट: पुलिस से ट्रैक्टर छुड़वाने के बदले मांगे थे 50 हजार रुपए, पीडि़त ने विजिलेंस को सौंपी रिकॉर्डिंग - Mohali News Chandigarh News Updates
Next Post India, Israel begin talks for free trade pact Today World News
India, Israel begin talks for free trade pact Today World News

Related Posts

Kalyani Group firms settle with SEBI over alleged misuse, diversion of funds Business News & Hub

Kalyani Group firms settle with SEBI over alleged misuse, diversion of funds Business News & Hub

  • February 24, 2026
Vivriti Group creates holding company for next round of growth Business News & Hub

Vivriti Group creates holding company for next round of growth Business News & Hub

  • February 24, 2026
टाटा संस के चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म पर फैसला टला:  मीटिंग में चेयरमैन बोले- ट्रस्ट-बोर्ड में तालमेल जरूरी; नोएल टाटा ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए रखीं 4 शर्तें Business News & Hub

टाटा संस के चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म पर फैसला टला: मीटिंग में चेयरमैन बोले- ट्रस्ट-बोर्ड में तालमेल जरूरी; नोएल टाटा ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए रखीं 4 शर्तें Business News & Hub

  • February 24, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com