[ad_1]
डीएलएफ फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 ग्वाल पहाड़ी के पास तेज रफ्तार में चल रही मर्सिडीज कार के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही डिफेंडर गाड़ी टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मर्सिडीज सवार दो युवकों ने डिफेंडर के चालक से गाली-गलौज व हाथापाई भी की। चालक की शिकायत के आधार पर मर्सिडीज कार चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
डिफेंडर गाड़ी के चालक सोनू चंदीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद के बुदेना गांव में रहते हैं और एडोर सोसाइटी के मालिक कप्तान सिंह चंदीला की गाड़ी चलाते हैं। 22 फरवरी सुबह वह गुरुग्राम से फरीदाबाद की ओर जा रहा था। ग्वाल पहाड़ी में सनसिटी सोसाइटी के पास आगे चल रही मर्सिडीज कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी गाड़ी भिड़ गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मर्सिडीज में दो युवक सवार थे और दोनों ने शराब पी रखी थी। जब सोनू चंदीला ने युवकों से कार को लापरवाही से चलाने की बात कही तो दोनों ने गाली-गलौज व हाथापाई की और मौके से भाग गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरविंद्र ने बताया कि मर्सिडीज कार के चालक को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा। चालक व अन्य युवक के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Gurugram News: मर्सिडीज कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकराई डिफेंडर


