[ad_1]
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स आईएफआर लाइसेंस प्रदान किया है। अब हिसार एयरपोर्ट पर रात के समय भी हवाई जहाज की लैंडिंग हो सकेगी। खराब मौसम में भी एयरपोर्ट से हवाई जहाज आसानी से उड़ान भर सकेंगी। अभी तक महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर विजुअल फ्लाइट रूल्स वीएफआर का प्रयोग किया जा रहा था। अब आईएफआर लाइसेंस मिलने के बाद 1200 मीटर की दृश्यता पर भी हवाई सेवाओं का संचालन हो सकेगा। हिसार एयरपोर्ट अब 24 घंटे संचालित किया जा सकेगा।
डीजीसीए ने दी अनुमति
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण हिसार हवाई अड्डा के विमानपत्तन निदेशक ओपी सैनी ने बताया कि 6-7 नवंबर 2025 को डीजीसीए की ओर से किए गए व्यापक निरीक्षण के दौरान कुछ टिप्पणियां दर्ज की गई थीं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने नागरिक उड्डयन विभाग हरियाणा के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी बिंदुओं पर काम किया। इसके बाद डीजीसीए को दूसरी विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट भेजी गई। विस्तृत रिपोर्ट की समीक्षा के बाद 24 फरवरी को डीजीसीए ने आईएफआर के लिए अनुमति प्रदान कर दी है।
[ad_2]
Haryana: हिसार एयरपोर्ट को मिला IFR लाइसेंस, रात व खराब मौसम में भी हो सकेगी लैंडिंग; जानें क्या है नई तकनीक?




