[ad_1]
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के एक छोटे से गांव की एक स्कूल टीचर कई सालों से सुनने में दिक्कत झेल रही थीं। क्लास में बच्चे क्या बोल रहे, समझ नहीं आता था। स्टाफ रूम में साथी टीचर्स की बातें भी ठीक से नहीं सुन पाती थीं। नॉर्मल हियरिंग एड लगवाए, पर कोई फायदा नहीं हुआ। फिर उन्होंने फैसला लिया कि अब कुछ परमानेंट करना है। एक महीने पहले चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल संपर्क किया। उसने अपनी डॉक्टरों को अपनी सारी दिक्कत बताई। इसके बाद अस्पताल ने अब उसकी ओसिया 3 वाली सर्जरी की। जो कामयाब रही है। जब साफ आवाज सुनी तो खुशी के आंसू आए यह सर्जन डॉ. सुरिंदर सिंघल और उनकी टीम ने किया। ये नई वाली BAHA डिवाइस है मतलब हड्डी के जरिए सीधे कान के अंदर तक आवाज पहुंचाती है, बिना पुराने खराब हिस्सों से गुजरे। आज ठीक 4 हफ्ते बाद डॉक्टरों ने डिवाइस ऑन किया। जैसे ही स्विच दबा टीचर के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। आंखों में आंसू छलक आए। टीचर ने कहा बहुत खुश होकर कहा: “अब साफ सुनाई दे रहा है! सच में चमत्कार जैसा लग रहा है। टीचर हो तो बात करना-समझना सब कुछ है ना। बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया था, साथी टीचर्स से बात करना भी। अब लगता है मेरी जिंदगी और नौकरी दोनों वापस मिल गई!” डॉक्टर बोले की आंखों में आसू आए डॉ. सुरिंदर सिंघल ने बताया: “कुछ लोगों को कान की ऐसी प्रॉब्लम होती है कि नॉर्मल मशीन काम नहीं करती। ये BAHA वाली डिवाइस हड्डी से कंपन भेजकर सीधे अंदर तक आवाज पहुंचाती है। ओसिया 3 तो और भी जबरदस्त है – स्मार्ट, पावरफुल और दिखती भी कम है।” बस, आज उस टीचर की आंखों में खुशी देखकर सबका दिल खुश हो गया। अब वो फिर से बच्चों के साथ खुलकर बात कर पाएंगी
[ad_2]
फतेहगढ़ साहिब की टीचर ने सालों बाद साफ सुना: GMCH के डॉक्टरों ने सर्जरी की, ऑपरेशन के बाद आंखों में आए आंसू – Chandigarh News

