Mahendragarh-Narnaul News: शहर से जैतपुर श्याम की निशान पदयात्रा 26 को haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। श्री श्याम प्रेम मंडल के तत्वावधान में 26 फरवरी को बाबा श्याम की पैदल निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा वीरवार को प्राचीन शिव मंदिर नजदीक बड़ा दरवाजा से प्रारंभ होकर यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम के लिए रवाना होगी।

मंडल के सदस्य सुनील शर्मा व बिशन दयाल सोहली ने बताया कि 27 फरवरी को फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर जैतपुर धाम में विनोद शर्मा के सानिध्य में बाबा का भंडारा एवं भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।

बाबा श्याम ध्वजा व शोभा यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर चौक माेहल्ला, सराफा बाजार, भगवान परशुराम चौक, भगवान परशुराम मार्ग, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, 11 हट्टा बाजार मार्ग, देवनगर होते हुए बाबा श्याम जैतपुर धाम के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 30 साल पहले यह यात्रा मात्र 11 निशान से शुरू हुई थी जो अब बढ़कर करीब 300 निशान तक पहुंच चुकी है। संवाद

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: शहर से जैतपुर श्याम की निशान पदयात्रा 26 को