[ad_1]
चंडीगढ़ सेक्टर-26 के बापूधाम कॉलोनी फेज-2 में समाधि योग सतगुरु मंडल आश्रम में एक सफेदे के पेड़ पर पतंग की चाइनीज डोर में उल्लू फंस गया था। उसे बचाने के लिए रविवार रात साढ़े चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना गया।
करीब 70 से 80 फीट ऊंचाई पर फंसे उल्लू को हाइड्रोलिक मशीन से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
उल्लू शाम करीब चार बजे पेड़ पर डोर में उलझ गया था। करीब छह बजे उल्लू को सफेदे के पेड़ पर चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा गया। शाम 6:30 बजे शीशपाल नामक व्यक्ति ने समस्या समाधान टीम के मुकेश गर्ग को भी फोन कर इस बारे में अवगत कराया। सूचना मिलते ही मुकेश गर्ग और मनोज शर्मा मौके पर पहुंच गए। करीब 10 मिनट बाद शीशपाल ने कंट्रोल रूम पर नंबर पर कॉल की। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पहली गाड़ी ने सीढ़ी लगाकर उल्लू तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पेड़ की ऊंचाई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।
इसके बाद दूसरी गाड़ी मंगवाई गई वह भी करीब 80 फीट की ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकी। स्थिति को देखते हुए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से लैस तीसरी गाड़ी बुलाई गई। इसके बाद हाइड्रोलिक मशीन की मदद और ऊंची सीढ़ी लगाकर फायरकर्मी पेड़ की ऊपरी टहनी तक पहुंचे और उल्लू को चाइनीज डोर से छुड़ाया।
रेस्क्यू ऑपरेशन शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू होकर रात लगभग 11 बजे तक चला। उल्लू को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उल्लू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। वहीं, साढ़े चार घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सेक्टर 26 थाना पुलिस और पीसीआर की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रही।
[ad_2]
Chandigarh: सफेदे के पेड़ पर 80 फीट की ऊंचाई पर चाइनीज डोर में फंसा उल्लू, साढ़े चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

