तड़ातड़ लगाए सात थप्पड़: स्कूटी पर बैठ, कॉलर पकड़ लड़की ने की लड़के की पिटाई, लोग बोले- थू है तेरे पर; Video Latest Haryana News

[ad_1]


गुरुग्राम में एक युवती द्वारा एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती चिल्लाते हुए कह रही है कि बुला ले पुलिस, मैं भी चाहती हूं कि पुलिस आए। मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं। वायरल वीडियो में युवती व युवक दोनों एक-दूसरे की पहचान वाले लग रहे हैं।




Trending Videos

video of woman publicly slapping her boyfriend gone viral on social media

युवक को पीटती युवती
– फोटो : अमर उजाला


बीच-बचाव करने वालों को भी धमकाया

कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव करने का प्रयास किया जाता है तो युवती उन्हें भी धमकाती है। युवती चिल्लाकर कहती है कि कोई दखल न दे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक को पिटता हुआ देखकर उसको सुना भी रहे हैं कि वह मारपीट को क्यों सहन कर रहा है। 


video of woman publicly slapping her boyfriend gone viral on social media

युवक को पीटती युवती
– फोटो : अमर उजाला


युवक के दोस्त ने ही बनाया वीडियो

युवती द्वारा थप्पड़ मारने की वारदात को युवक के ही एक साथी ने कैमरे में कैद किया। जो अब वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो की लोकेशन और युवक-युवती की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। वायरल वीडियो किसी कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें गुरुग्राम जिले की नंबर के दोपहिया वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं।


video of woman publicly slapping her boyfriend gone viral on social media

युवक को पीटती युवती
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस बोली- नहीं मिली कोई शिकायत

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।


[ad_2]
तड़ातड़ लगाए सात थप्पड़: स्कूटी पर बैठ, कॉलर पकड़ लड़की ने की लड़के की पिटाई, लोग बोले- थू है तेरे पर; Video