[ad_1]
फरीदाबाद: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है ऊपर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी कम नहीं हो रहीं. इसी माहौल में Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara लॉन्च कर दी है. ये कार सिर्फ प्रदूषण से राहत नहीं देती, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और रेंज के मामले में भी काफी मजबूत है. फुल चार्ज करने पर ये SUV, 543 किलोमीटर तक चलती है. इसलिए ये गाड़ी लंबी दूरी वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन जाती है.
लंबे वक्त से लोग कर रहे थे इंतजार
Local18 से बात करते हुए बल्लभगढ़ विपुल नेक्सा के सेल्स मैनेजर नैक्सी चावला ने बताया कि e Vitara को 16 फरवरी 2026 को ऑफिशियली लॉन्च किया गया. लोग काफी समय से मारुति की इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार वो इंतजार खत्म हुआ. खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में जहां प्रदूषण आम बात हो गई है वहां ये SUV एक बड़ी राहत बन सकती है.
क्या है खासियत
e Vitara में दो बैटरी पैक मिलते हैं पहला 49 किलोवॉट का जो करीब 440 किलोमीटर की रेंज देता है. ये उन लोगों के लिए बना है जिनकी रोज की ड्राइविंग 300-350 किलोमीटर तक रहती है. दूसरा, थोड़ा बड़ा ऑप्शन है 61 किलोवॉट का बैटरी पैक जो एक बार चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक चल जाता है. हाईवे या लंबी दूरी तय करने वालों के लिए ये पैक ज्यादा सही है.
45 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है और एक घंटे में फुल चार्ज
चार्जिंग को लेकर भी कंपनी ने अच्छा ध्यान रखा है. अक्सर लोग सोचते हैं कि रास्ते में बैटरी खत्म हो गई तो क्या होगा? इसी के लिए Maruti Suzuki ने E4 Me नाम की एक मोबाइल ऐप लॉन्च की है जहां से पूरे देश में फास्ट चार्जिंग स्टेशन की जानकारी मिलती है. अभी 12,000 के करीब फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स हैं. 60 किलोवॉट के फास्ट चार्जर से कार सिर्फ 45 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है और एक घंटे में फुल चार्ज.
50,000 रुपये का होम चार्जर फ्री
सबसे दिलचस्प बात 31 मार्च 2026 से पहले अगर कोई ये SUV खरीदता है, तो कंपनी 50,000 रुपये का होम चार्जर फ्री दे रही है. साथ ही 1000 यूनिट तक बिजली भी कंपनी ही देगी. नैक्सी चावला ने बताया कि खरीद के 48 घंटे के अंदर कंपनी की टीम आपके घर पहुंचकर चार्जिंग यूनिट इंस्टॉल कर देती है. घर पर जितनी भी चार्जिंग होगी उसका खर्च भी शुरू में कंपनी उठाएगी यानी शुरूआत में चार्जिंग की टेंशन नहीं.
7 एयरबैग्स हैं जो सेफ्टी को बनाते हैं मजबूत
सेफ्टी की बात करें तो e Vitara में लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) है. ड्राइवर को नींद आने लगे तो सिस्टम अलर्ट कर देता है. इसके अलावा, एडॉप्टिव क्रूज़ कंट्रोल भी है अगर आपने 80 की स्पीड सेट की है और आगे वाली गाड़ी 40 पर चल रही है, तो आपकी SUV भी खुद-ब-खुद 40 पर आ जाएगी. 7 एयरबैग्स हैं जो सेफ्टी को और मजबूत बनाते हैं. ऊपर से इलेक्ट्रिक मोटर का साइलेंट और स्मूद एक्सपीरियंस ये इसे पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से अलग पहचान देता है.
क्या है कीमत
इस SUV को -35 डिग्री सेल्सियम से +60 डिग्री सेल्सियम तक की टफ टेस्टिंग से गुजारा गया है. R&D के बाद ही लॉन्च किया गया तो भरोसा तो बनता है. कीमत 15 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होती है और आसान किस्तों में मिल सकती है. मेंटेनेंस की बात करें तो न इंजन ऑयल की झंझट न ऑयल फिल्टर की जरूरत खर्चा वैसे ही कम हो जाता है. सबसे बड़ी बात बैटरी पैक पर 8 साल की वारंटी है तो टेंशन फ्री रहिए.
ऑड-ईवन और महंगे ईंधन की टेंशन खत्म
इस समय जब प्रदूषण ऑड-ईवन और महंगे ईंधन की टेंशन हर जगह है Maruti Suzuki की ये पहली इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं बल्कि एक इशारा है कि अब दौर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का आ गया है. शायद इसी वजह से लॉन्च होते ही ऑर्डर की लाइन लग गई और बाजार में इस SUV को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है.
[ad_2]


