होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों ने ली राहत की सांस, जानें आज कितना Business News & Hub

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में होली के पहले मंगलवार, 24 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,60,769 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,61,598 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

24 फरवरी की सुबह करीब 10:05 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.63 प्रतिशत या करीब 1000 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,580 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,61,233 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव…

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.56 फीसदी या 1,491 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,842 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,67,221 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,67,500 रुपये था.

दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी के दाम गिर गए है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,850 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,900 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,510 रुपए
22 कैरेट – 1,48,060 रुपए
18 कैरेट – 1,21,170 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,780 रुपए
22 कैरेट – 1,48,300 रुपए
18 कैरेट – 1,21,340 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,62,440 रुपए
22 कैरेट – 1,48,900 रुपए
18 कैरेट – 1,27,300 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,780 रुपए
22 कैरेट – 1,48,300 रुपए
18 कैरेट – 1,21,340 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,830 रुपए
22 कैरेट – 1,48,350 रुपए
18 कैरेट – 1,21,390 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,930 रुपए
22 कैरेट – 1,48,450 रुपए
18 कैरेट – 1,21,490 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,830 रुपए
22 कैरेट – 1,48,350 रुपए
18 कैरेट – 1,21,390 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,780 रुपए
22 कैरेट – 1,48,300 रुपए
18 कैरेट – 1,21,340 रुपए

यह भी पढ़ें: Stock Market 24 February: शेयर बाजार में भूचाल, मार्केट को ऐसी लगी नजर कि सेंसेक्स 524 अंक टूटा; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल 

 


Source: https://www.abplive.com/business/gold-silver-price-today-find-gold-silver-rate-in-your-city-on-24-february-check-22-and-24-and-18-carat-gold-prices-delhi-mumbai-3093524