सरकार के नेता काम कम बात ज्यादा कर रहे हैं : चौटाला Latest Haryana News

[ad_1]

बवानीखेड़ा। गांव खरक में पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक चौपाल पर जब भाजपा के राष्ट्रीय नेता अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार, विधायक कपूर के नाम का उद्घाटन पत्थर देखा तो उन्होंने कहा कि इस चौपाल के बाहर बिखरा पड़ा सामान इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि सरकार में काम कम और बात ज्यादा होती है। अमित शाह के नाम का लगा बोर्ड और काम के नाम पर पुस्तकालय की दुर्गति भाजपा सरकार की सच्चाई बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पुस्तकालयों का निर्माण करवाया और भाजपा ने पुस्तकालयों की दुर्गति की है। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, हल्का अध्यक्ष अजमेर मुंढाल, राजबीर तालू, युवा जिलाध्यक्ष सेठी धनाना, प्रदीप सरपंच, अमित ओला मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 45 वर्ष हरियाणा की जनता की सेवा की। उनके भविष्य में चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। 13 मार्च को हजारों की संख्या में अकेले बवानीखेड़ा भिवानी से लोगों का जमावड़ा हांसी में होगा।

Trending Videos

[ad_2]
सरकार के नेता काम कम बात ज्यादा कर रहे हैं : चौटाला