रोहतक JLN नहर में मिला हत्यारोपी प्रॉपर्टी डीलर का शव: 4 दिन पहले 20 गोलियां मार उठा ले गए थे; काला राठी गैंग ने कहा था-लाश नहीं देंगे – Rohtak News Chandigarh News Updates

[ad_1]

रोहतक1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक में 20 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की ब्रेजा कार खड़ी मिली थी। 24 फरवरी को उसका शव जेएलएन नहर में मिला। मौके पर जांच करतीं पुलिस और एफएसएल एक्सपर्ट टीम। इनसेट में सत्यवान का फाइल फोटो।

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सत्यवार की डेडबॉडी चार दिन बाद जेएलएन नहर से बरामद हो गई है। उसे 20 फरवरी उसकी ब्रेजा कार खरावड़ गांव में लावारिश हालत में खड़ी मिली, जिसके पास खून पड़ा हुआ था।

पुलिस को मौके से 20 गोलियों के खोल मिले थे, लेकिन सत्यवान लापता था। इसके कुछ घंटे बाद ही काला राठी गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इसका हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि हमने इसको मार दिया है और इसकी लाश भी नहीं देंगे। ये हमारा दुश्मन था और ये अभी जमानत पर बाहर आया था।

इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और सत्यवान की तलाश शुरु की। इसी तलाश में पुलिस के हाथ दो युवक चढ़ गए, जिन्होंने सत्यवान की हत्या करने और लाश को जेएलएन नहर में फेंकने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव को नहर से बरामद किया।

पुलिस कैसे पहुंची हत्यारोपियों तक, एसपी की 4 बातें…

20 फरवरी को गोलियां लगी ब्रेजा कार मिली थी

एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि 20 फरवरी को दोपहर के समय एक ब्रेजा कार खरावड़ गांव में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। इसकी जांच में पता चला कि वह सत्यवान निवासी गांव खेड़ी साध की है। सत्यवान भी कार में नहीं मिला था, जबकि परिवार का कहना था कि वह सुबह कार लेकर अपने भाई को छोड़ने खरखौदा गया था। कार पर फायरिंग के कई निशान थे, जिसे देखते हुए SIT का गठन किया गया था।

एसआईटी ने दो युवकों को पकड़ा, 5 हथियार मिले

एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि SIT टीम ने जांच करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें मंजीत एलियस माफिया निवासी बापोडा गांव भिवानी और मनीष निवासी भाली गांव का रहने वाला है। आरोपियों से 5 हथियार बरामद किए है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने ही सत्यवान की हत्या कर उसका शव जेएलएन नहर के पास फेंक दिया है।

दोनों की निशानदेही पर नहर से डेडबॉडी बरामद

एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि आरोपी मंजीत की निशानदेही पर सत्यवान की बॉडी को बरामद किया गया है। ये रंजिश का मामला है। आरोपियों के साथ सत्यवान की पुरानी रंजिश थी। सत्यवान 2018 में एक मर्डर में आरोपी था। यह मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग है, जिसके कारण सत्यवान जमानत पर बाहर था।

मर्डर का सुंदर काला गैंग से नहीं मिला लिंक

एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से काफी जानकारी मिली है, जिसके चलते जल्द अन्य आरोपी भी काबू किए जाएंगे। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। सुंदर काला की तरफ से डाली गई पोस्ट पर कहा कि ऐसे लोगों की बात पर ध्यान ना दें। इस मर्डर से उसका कोई लिंक नहीं है। ये फालतू के आदमी पोस्ट डालकर दहशत फैलाने का प्रयास करते है।

20 फरवरी को सत्यवान की ब्रेजा कार खरावड़ गांव में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

20 फरवरी को सत्यवान की ब्रेजा कार खरावड़ गांव में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

यहां जानिए कैसे हुआ था सत्यवान का मर्डर…

खरावड़ गांव के पास खड़ी भी कार: सत्यवान की ब्रेजा कार खरावड़ गांव के पास सड़क से कुछ फासले पर कच्चे रास्ते पर झाड़ियों के पास खड़ी थी। कार की खिड़की से लेकर अन्य हिस्सों पर गोलियों के निशान थे। गोलियां लगने से शीशे चकनाचूर हो चुके थे। इससे अंदाजा लगाया गया कि कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी।

कार के अंदर और बाहर खून ही खून: पुलिस को कार के अंदर सत्यवान नहीं मिला था। जब तलाशी ली गई तो कार के अंदर भी गोलियां लगने के निशान थे। ड्राइविंग सीट पर खून पड़ा था। यह खून कार के बाहर भी पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया और जांच शुरू की थी। एफएसएल एक्सपर्ट ने मौके से सबूत जुटाए थे और गाड़ी को भी अच्छे से जांचा था।

20 से ज्यादा गोलियों के खोल मिले: पुलिस टीम को कार के आसपास गोलियों के 20 से अधिक खोल पड़े मिले थे। कार के अंदर और बाहर खून के निशान मिलने से अंदाजा लगाया गया था कि गोलियां मारकर हत्या की गई है। हमलावर हत्या के बाद शव अपने साथ ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

सत्यवान का पता लगाने के लिए उसकी मां धनपति परिवार के लोगों के साथ एसपी से मिलने पहुंची थीं।

सत्यवान का पता लगाने के लिए उसकी मां धनपति परिवार के लोगों के साथ एसपी से मिलने पहुंची थीं।

SP से मिलने पहुंचा था सत्यवान का परिवार : इस मामले में सत्यवान के परिवार के लोग शनिवार दोपहर SP सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिलने पहुंचे थे। सत्यवान की मां धनपति ने बताया था कि शुक्रवार को सत्यवान अपने भाई को खरखौदा छोड़कर आया था। इसके बाद वह कोर्ट में गया था। कोर्ट से लौटे वक्त वह लापता हो गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उन्हें शक है कि सत्यवान की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया।

सुरेंद्र उर्फ काला राठी के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी, जिसमें सत्यवान के मर्डर की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।

सुरेंद्र उर्फ काला राठी के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी, जिसमें सत्यवान के मर्डर की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।

काला राठी गैंग ने पोस्ट डालकर ली थी हत्या की जिम्मेदारी उधर, इस मामले को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। जिसमें लिखा- “राम राम सभी भाइयों को। मैं सुंदर राठी (काला राठी) भाइयों, आज ये जो सत्यवान का इसके गांव साध खेड़ी में मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमने इसको मार दिया है और इसकी लाश भी नहीं देंगे। ये हमारा दुश्मन था और ये अभी जमानत पर बाहर आया था। जो भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहें। टाइम लग सकता है लेकिन माफी नहीं। सबका नंबर आएगा।”

—————- इस खबर भी पढ़ें…

रोहतक में कार पर 20 राउंड फायरिंग, मालिक लापता:परिवार बोला- हत्या कर शव साथ ले गए; सोशल मीडिया पोस्ट में मर्डर का दावा

रोहतक में एक ब्रेजा कार पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। मौके से खून ही खून मिला। वहां 20 गोलियों के खाली खोल भी पड़े थे। गोलियां लगने से कार के शीशे भी चकनाचूर हो गए थे, लेकिन कार के अंदर कोई नहीं था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
रोहतक JLN नहर में मिला हत्यारोपी प्रॉपर्टी डीलर का शव: 4 दिन पहले 20 गोलियां मार उठा ले गए थे; काला राठी गैंग ने कहा था-लाश नहीं देंगे – Rohtak News