[ad_1]
जानकारी के अनुसार इस बार आयोजन के लिए एक निजी फर्म से 76 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ था। वहीं, कुल खर्च करीब 45 से 50 लाख रुपये के बीच ही रहा। खर्च नियंत्रित रखने और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने से निगम को अच्छी बचत करने में सफलता मिली। इसके अतिरिक्त नगर निगम ने विभिन्न स्रोतों से सहयोग भी प्राप्त किया। उद्योग क्षेत्र से लगभग आठ लाख रुपए की सहायता ली गई, जबकि समारोह में दिए गए पुरस्कारों का खर्च पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वहन किया गया। इस तरह अलग अलग विभागों और संस्थाओं के सहयोग से निगम ने अपने वित्तीय बोझ को कम रखा।
[ad_2]
Chandigarh News: रोज फेस्टिवल से नगर निगम को दोगुने से ज्यादा मुनाफा


