[ad_1]
{“_id”:”699c64aeea4c96c3a7097235″,”slug”:”bus-queue-shelter-built-in-front-of-tower-of-justice-will-be-shifted-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80602-2026-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस के सामने बना बस क्यू शेल्टर शिफ्ट होगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस के सामने बना बस क्यू शेल्टर को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकारण (जीएमडीए) आवश्यक कदम उठा रहा है। प्रदेश सरकार कोर्ट रोड पर सात एकड़ में टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण कर रही है। सात मंजिला इस भवन में कुल 56 कोर्ट होंगी। लोक निर्माण विभाग इसके निर्माण कार्य को फाइनल करने में जुटा हुआ है। ऐसे में बस क्यू शेल्टर को शिफ्ट किया जा रहा है। टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण पर 2017 में काम शुरू हुआ था और साल 2020 तक कार्य पूरा होना था। करीब 250 करोड़ की परियोजना कई कारणों से निर्माण कार्य पीछे चल रही है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह राणा ने बताया कि टावर ऑफ जस्टिस के बचे कार्यों को सिरे चढ़ाया जा रहा है। विभाग सभी कार्यों को जल्द पूरा कराने पर जोर है। दूसरा इस रोड को एलिवेटेड करने की योजना है। ऐसे में टावर ऑफ जस्टिस के सामने कोर्ट रोड पर एफओबी निर्माण की योजना को रोक दिया गया है। सड़क निर्माण पर फैसला होने पर एफओबी पर काम आगे बढ़ेगा। ब्यूरो
[ad_2]
Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस के सामने बना बस क्यू शेल्टर शिफ्ट होगा




