[ad_1]
चंडीगढ़ के थाना मलोया में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना मलोया पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय आरोपी वारदात के बाद फरार बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद किया पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की मां अपने परिवार के साथ रहती है। रविवार 22 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे उनकी 7 वर्षीय बेटी गली में साइकिल चलाने के लिए गई थी। जब वह शाम करीब 5 बजे तक घर वापस नहीं आई तो मां उसे ढूंढने बाहर निकली। लेकिन बच्ची नहीं मिली, इसके बाद उसने पड़ोस में भी पूछा, मगर कुछ पता नहीं चला। इस दौरान बच्ची पड़ोस के मकान की ग्राउंड फ्लोर से बाहर आती दिखाई दी और अपनी मां से लिपटकर रोने लगी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला अरुण उसका हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और धमकी दी कि किसी को कुछ न बताए।
घिनौनी हरकत के बाद आरोपी फरार अपनी बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत सुनने के बाद मां आरोपी के मकान में गई लेकिन वहां पर आरोपी नहीं था। उसके बाद उसने आसपास उसकी काफी तलाश की लेकिन वहीं नहीं मिला। उसके बाद बच्ची की मां आरोपी की शिकायत देने पुलिस स्टेटशन चली गई। जहां पुलिस ने मामलें में शिकायत के बाद धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा पॉक्सो एक्ट, 2012 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म: घर के बाहर साइकिल चला रही थी , 50 वर्षीय पड़ोसी पकड़कर कमरे में ले गया, मुंह दबाकर वारदात – Chandigarh News

